Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा गांव में लिया जमीनी जायजा, तालाब निरीक्षण और बाहा पूजा के दौरान ग्रामीणों से की मुलाकात

    March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल

    March 5, 2026

    झारखंड में 73% मतदाताओं का सत्यापन पूरा, अप्रैल से शुरू होगा SIR अभियान

    March 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»धनबाद में बड़ी कार्रवाई: शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश, विदेशी ब्रांड की 90 पेटी नकली शराब बरामद
    Breaking News

    धनबाद में बड़ी कार्रवाई: शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश, विदेशी ब्रांड की 90 पेटी नकली शराब बरामद

    AdminBy AdminDecember 6, 2025Updated:December 6, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    tiserra news, dhanbad news, fake liquor factory, bccl quarters raid, illegal liquor dhanbad, excise department dhanbad, jharkhand crime news, tiserra police, chandkuiya fake liquor, excise raid jharkhand, dhanbad latest updates
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    तिसरा (धनबाद)। धनबाद उत्पाद विभाग ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर तिसरा थाना क्षेत्र के चांदकुइयां पांच नंबर काली मंदिर के नजदीक बीसीसीएल के दो आवासों में चल रही अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

    छापेमारी के दौरान टीम ने नाइट ईगल, रॉयल स्टैग, मैकडॉवेल्स और सिग्नेचर जैसे विदेशी ब्रांड के लगभग 90 पेटी यानी 1080 बोतल नकली शराब बरामद की। इसके साथ ही भारी मात्रा में कच्चा स्प्रिट, खाली बोतलें, फर्जी स्टीकर और शराब तैयार करने वाली मशीन भी जब्त की गई।

    संचालक और मजदूर मौके से फरार

    जैसे ही छापेमारी की भनक लगी, फैक्ट्री के मुख्य संचालक साधु चौहान और पवन चौहान समेत मजदूर मौके से फरार हो गए। उत्पाद विभाग ने कई नकली शराब की बोतलें मौके पर ही नष्ट कर दीं।

    छापेमारी टीम में झरिया अंचल प्रभारी जितेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार, अमित गुप्ता, जय हेमराम, कुलदीप कुमार सहित अन्य जवान शामिल थे।


    पुलिस की लापरवाही पर सवाल: नाक के नीचे चल रही थी फैक्ट्री

    स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध फैक्ट्री कई महीनों से बीसीसीएल आवास में संचालित हो रही थी, लेकिन तिसरा थाना पुलिस को इसकी कोई भनक नहीं लगी।
    गश्ती वाहन कई बार इलाके से गुजरते थे, फिर भी यह फैक्ट्री खुलेआम चलती रही। इससे लोगों में पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं।


    कई होटलों को होती थी सप्लाई

    उत्पाद विभाग को जानकारी मिली है कि इस नकली शराब को झरिया, तिसरा, लोदना और अलकडीहा थाना क्षेत्र के कई होटलों में सप्लाई किया जा रहा था।

    छापेमारी के दौरान विभाग ने दो महत्वपूर्ण रजिस्टर और कई दस्तावेज बरामद किए हैं, जिनमें

    • होटल संचालकों के नाम,

    • नकली शराब खरीद का विवरण,

    • भुगतान और सप्लाई से जुड़े रिकॉर्ड शामिल हैं।

    उत्पाद विभाग इन होटलों पर कड़ी निगरानी रखे हुए है और आगे और भी छापेमार कार्रवाई की संभावना है।


    विभाग का बयान

    “छापेमारी में भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब जब्त की गई है। अवैध शराब कारोबार पर निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।”
    – जितेंद्र कुमार, झरिया अंचल प्रभारी, उत्पाद विभाग

    bccl quarters raid chandkuiya fake liquor dhanbad latest updates DHANBAD NEWS excise department dhanbad excise raid jharkhand fake liquor factory illegal liquor dhanbad jharkhand crime news tiserra news tiserra police
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा गांव में लिया जमीनी जायजा, तालाब निरीक्षण और बाहा पूजा के दौरान ग्रामीणों से की मुलाकात

    March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल

    March 5, 2026

    झारखंड में 73% मतदाताओं का सत्यापन पूरा, अप्रैल से शुरू होगा SIR अभियान

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा गांव में लिया जमीनी जायजा, तालाब निरीक्षण और बाहा पूजा के दौरान ग्रामीणों से की मुलाकात
    • नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल
    • झारखंड में 73% मतदाताओं का सत्यापन पूरा, अप्रैल से शुरू होगा SIR अभियान
    • छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, भारी हथियार बरामद
    • लो-प्रोफाइल लाइफ से सियासत तक? निशांत कुमार की एंट्री से बिहार की राजनीति में हलचल
    • झारखंड में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम: अप्रैल से शुरू होगी SIR
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.