Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»धनबाद में कांट्रेक्टर बाबला पर चली गोली, हालत चिंताजनक, जमीन विवाद में वारदात
    Breaking News

    धनबाद में कांट्रेक्टर बाबला पर चली गोली, हालत चिंताजनक, जमीन विवाद में वारदात

    AdminBy AdminOctober 22, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    20 दिनों के अंदर गोलीबारी की दूसरी घटना ने कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल. कोयलांचल में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। 20 दिनों के अंदर गोलीबारी की दूसरी घटना कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। मंगलवार को एक बार फिर अपराधियों ने निगम कांट्रेक्टर और कभी गैंग्स ऑफ वासेपुर के “डॉन फहीम खान” को चुनौती देने वाले नया बाजार के बाबला खान पर गोली चलाई। गोली उनके पेट में लगी है। अपराधियों ने जिस पिस्टल से घटना को अंजाम दिया है, वह पिस्टल भागने के क्रम में घटनास्थल में ही गिर गयी। जिससे साफ जाहिर होता है फायरिंग करने वाले नौसिखुआ थे। गोली की आवाज सुनते ही लोगों में भगदड़र मच गयी। वहां मौजूद व्यवसाइयों ने बबला को फौरन एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

    जिस वक्त इस वारदात को अंजाम दिया गया बाबला अपने घर से रोजाना की तरह धनबाद के गया पुल के समीप चाय पिने बैठे ही थे की अपराधी उनपर फायर कर दी बाबला को बेहद करीब से गोली मारी गई. लोगो की माने तो यह पूरा घटना जमीन विवाद से जुड़ा है, बाबला पिछले दिनों धनबाद ट्रांसपोर्ट से एक जमीन खरीदी थी उसी जमीन के कारण ही नया बाजार के एक बिल्डर से उनका अदावत चल रहा था हालांकि मौके वरदात पर धनबाद के सीटी और रूरल एसपी, डीएसपी सहित धनबाद और बैंक मोड़ पुलिस पहुंच पुरे घटना की तहकीकात में जुट गए और अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए रेड की जा रही है.
    धनबाद में शाम ढले अभी दो घंटे भी ठीक से नहीं बीता था कि गोली की आवाज़ से धनबाद स्टेशन रोड से बैंक मोड़ जाने वाली मुख्य सड़क पर दौड़ने वाली गाड़ियों का शोर थम-सा गया। नगर निगम के कांट्रेक्टर और एक ज़माने में नया बाजार में जिनकी तूती बोला करती थी, जिनका कभी गैंग्स ऑफ वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान से अदावत चला करती थी, उस शख्स बाबला खान पर अपराधियों ने गोली चलाकर हड़कंप मचाया है। हालांकि अपराधियों में भय भी था, इसी कारण गोली चलाने के बाद उनके हाथ से पिस्टल घटना स्थल पर ही छूट गयी। जिले की बिजी सड़क पर गोली चलने की खबर आग की तरह फैल गयी।

    घटना के फौरन बाद धनबाद पुलिस हरकत में आयी और पूरे घटनक्रम की तहकीकात में जुट गयी। आपको बता दें कि 20 दिन पहले, विनोद बिहारी चौक के पास शहाबुद्दीन को अपराधियों ने गोली मारी थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अभी उस घटना से पुलिस उबरी भी नहीं थी कि एक और घटना ने धनबाद में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए है। पुलिस प्रशासन पर अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने का दबाव बढ़ता जा रहा है।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.