Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»दुमका में असमाजिक तत्वों ने नक्सली के नाम पर पोस्टरबाजी, जांच में जुटी पुलिस
    Breaking News

    दुमका में असमाजिक तत्वों ने नक्सली के नाम पर पोस्टरबाजी, जांच में जुटी पुलिस

    AdminBy AdminMarch 1, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    दुमका: जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बेनागड़िया-कौवामहल गांव में नक्सलियों के नाम से धमकी भरे कई पोस्टर चिपकाए गये हैं. पोस्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है और जांच में जुट गई है. इलाके के खुर्शीद आलम जो दर्जी का काम करते हैं, उनकी टेलरिंग दुकान के बाहर चिपके पोस्टर में अंजाम बुरा करने की धमकी दी गई है.

    खुर्शीद आलम के टेलर दुकान के बाहर चिपकाया पोस्टर

    पोस्टर में लिखा है खुर्शीद अंसारी पिता आयूब अली तुम्हारा सालबदरा में जो जमीन निकला है, वह हमारे हवाले कर दो नहीं तो तुम्हारा अंजाम बुरा होगा. भाकपा (माओवादी) के पोस्टर मिलने के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है. इसकी वजह यह है कि यह पूरा इलाका पांच-छह वर्ष पहले तक अति नक्सलवाद प्रभावित रहा है. इस इलाके में कई नक्सली घटनाएं घटी हैं. हालांकि पिछले कुछ वर्षों से पुलिस की लगातार कार्रवाई से नक्सली गतिविधियां थम गई हैं और किसी तरह की कोई वारदात देखने को नहीं मिला. इसके बावजूद इस तरह के पोस्टर लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है.

    मौके पर पहुंची पुलिस

    इधर शिकारीपाड़ा की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पोस्टर को अपने कब्जे में ले लिया है. थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने खुद मौके पर पहुंच पड़ताल की. उन्होंने बताया कि खुर्शीद अंसारी जो टेलर की दुकान चलाते हैं, उनकी दुकान के बाहर पोस्टर चिपकाया गया है. खुर्शीद अंसारी से पूछताछ में पता चला कि पोस्टर में जिस सालबदरा गांव के जमीन की मांग करते हुए धमकी दी गई है, वह जमीन नजदीक के ही सीमावर्ती पश्चिम बंगाल में हैं.

    क्या कहते हैं एसपी

    इधर इस पूरे मामले पर दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि यह किसी शरारती या असामाजिक तत्व की करतूत है. एसपी ने कहा कि इसमें दोषियों को चिन्हित कर आवश्यक कारवाई की जाएगी.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.