Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»लातेहार में अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति को मारी गोली, जानिए पूरा मामला
    Breaking News

    लातेहार में अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति को मारी गोली, जानिए पूरा मामला

    AdminBy AdminFebruary 25, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    latehar firing
    latehar firing
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    लातेहार जिले के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत टोटी हेसला गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी मृतक की पहचान ओमप्रकाश गुप्ता के रूप में हुई है । बताया जाता है कि ओमप्रकाश के घर में घुसकर अपराधियों ने गोली मारकर कर दी ।।इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम पूरे मामले की छानबीन आरंभ कर दी है ।
    दरअसल ओमप्रकाश गुप्ता ऑटो चालक का कार्य करता था रात वह खाना खाकर अपने घर में सोया हुआ था । इसी दौरान घर वालों ने अचानक गोली चलने की आवाज सुनी वही ओमप्रकाश के चीखने की भी आवाज सुनाई पड़ी. आवाज सुनकर जब परिजन उठे और कमरे से बाहर आए तो देखा कि ओमप्रकाश लहूलुहान पड़ा हुआ है । इसके बाद परिजन रात में ही ओमप्रकाश को लेकर बालूमाथ अस्पताल पहुंचे परंतु जांच के बाद चिकित्सकों ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया । इधर ओमप्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने की घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । हालांकि परिजनों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर ओम प्रकाश की गोली मारकर हत्या किसने और क्यों कर दी होगी मृतक ओमप्रकाश की पत्नी ने कहा कि उनका किसी से कोई दुश्मनी नहीं था । रात को खाने के बाद सभी लोग कमरे में सो गए थे मृतक की पत्नी ने कहा कि लगभग 10 -11 के बीच अचानक गोली चलने की आवाज आई और चिल्लाने की भी आवाज आई ।

    आवाज सुनकर जब वे लोग कमरे से बाहर आए तो देखा कि ओम प्रकाश जमीन पर घायल अवस्था में पड़े हुए हैं। मृतक की पत्नी ने कहा कि किसी से भी ऐसा झगड़ा नहीं था परिजन खुद हतप्रभ है कि आखिर किसने ओमप्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी है । इधर घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने बरियातू में सड़क जाम कर दिया सड़क जाम कर रहे हैं लोगों की मांग थी कि घटना में शामिल आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए। हालांकि डीएसपी आशुतोष सत्यम तत्काल जाम स्थल पर पहुंचकर जाम कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही घटना का उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी । वही सरकारी प्रावधान के तहत मृतक के परिजनों को हर संभव मदद भी दी जाएगी. डीएसपी के आश्वासन के बाद लोगों ने थोड़ी देर में ही जाम हटा दिया.

    इसे भी पढें: PM Modi आज Dumka को देंगे बड़ी सौगात, Nursing College का करेंगे शिलान्यास

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    • झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.