Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»निरसा में खनन विभाग और पुलिस टीम को बंधक बना युवक को छुड़ाया, पुलिस ने बचाव में की हवाई फायरिंग
    Breaking News

    निरसा में खनन विभाग और पुलिस टीम को बंधक बना युवक को छुड़ाया, पुलिस ने बचाव में की हवाई फायरिंग

    AdminBy AdminApril 23, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    dhanabd news
    dhanabd news
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    निरसा थाना क्षेत्र में बराकर नदी के पांड्रा बैजड़ा घाट पर सोमवार की रात 8.30 बजे बालू माफियाओं ने जिला खनन विभाग और पुलिस टीम को बंधक बना लिया. इस दौरान भीड़ ने हिरासत में लिये गये एक युवक को जबरन छुड़ा कर वाहनों पर जमकर पत्थरबाजी की. इसमें एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी. बताया जाता है कि रात के अंधेरे में बालू माफिया अपने गुर्गों की मौजूदगी में बालू लोड करा रहे थे. इसी दौरान टीम ने छापेमारी की और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. कुछ वाहन भी जब्त किये. टीम वहां से लौट रही थी, तभी भीड़ ने खनन विभाग और पुलिस के अधिकारियों व जवानों को बंधक बना लिया और युवक को हिरासत से छुड़ा लिया. आरोप है कि खनन माफियाओं के इशारे पर लोगों ने खनन विभाग की गाड़ियों पर जमकर पत्थरबाजी की. इसमें एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी. खुद को संकट में देख पुलिसकर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए तीन-चार राउंड हवाई फायरिंग की. पुलिस ने बालू के अवैध धंधे में संलिप्त रहने के आरोप में मोराडीह निवासी चीकू मंडल को गिरफ्तार किया है. पूरे मामले में ना तो पुलिस, ना ही खनन विभाग के अधिकारी कुछ बोलने को तैयार हैं. सूत्रों के अनुसार, रात्रि करीब 11 बजे पुलिस ने छानबीन के दौरान घटनास्थल से माफियाओं द्वारा चलायी गयी गोली का खोखा बरामद किया. सिंडिकेट बरवा, गोविंदपुर एवं धनबाद क्षेत्र का बताया जा रहा है.

    ग्रामीणों की सूचना पर उपायुक्त ने दिया था कार्रवाई का निर्देश :

    बेनागड़िया के ग्रामीणों ने अवैध बालू कारोबार एवं उससे हो रहे प्रदूषण के विरोध में रविवार की देर रात तीन अवैध बालू लदे हाइवा को रोक दिया था और इसकी जानकारी उपायुक्त माधवी मिश्रा को दी. डीसी के निर्देश पर सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे तीन-चार वाहनों पर सवार होकर जिला खनन विभाग व पुलिस की टीम नदी घाट पहुंची. टीम ने वहां एक जेसीबी और अवैध बालू लदे दो हाइवा जब्त किये. वहां से एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया. वाहन व युवक निरसा थाना लाये जा रहे थे, तभी बालू लोड करवा रहे माफिया, वहां मौजूद करीब एक दर्जन हथियारबंद उनके गुर्गे और लोडिंग का कार्य करनेवाले स्थानीय मजदूरों ने गाड़ियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. पत्थरबाजी करते हुए बालू माफियाओं ने युवक को हिरासत से छुड़ा लिया. उग्र भीड़ गाड़ियों में तोड़फोड़ करने लगी. इसी दौरान अपनी सुरक्षा में पुलिसकर्मियों ने तीन-चार राउंड हवाई फायरिंग की, तब जाकर लोग वहां से हटे और टीम वहां से निकल सकी.

    देर रात ताबड़तोड़ छापेमारी, गांव के पुरुष हुए फरार :

    माइनिंग विभाग और पुलिस टीम को बंधक बनाकर मारपीट करने की जानकारी मिलने पर डीएसपी के अलावा निरसा थाना प्रभारी व पूर्वी टुंडी पुलिस बैजड़ा घाट के पास के गांव में पहुंची और छापेमारी में जुट गयी. इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. कार्रवाई के बाद पूरा गांव खाली हो गया. पुरुष सदस्य अपना घर छोड़ कर फरार हो गये. पुलिस देर रात तक छापेमारी कर रही थी.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.