Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार

    March 11, 2026

    झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित

    March 11, 2026

    झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»ऑपरेशन सिन्दूर में भारत ने मार गिराए पाकिस्तान के ये 5 बड़े आतंकी, देखिए पूरी LIST
    Breaking News

    ऑपरेशन सिन्दूर में भारत ने मार गिराए पाकिस्तान के ये 5 बड़े आतंकी, देखिए पूरी LIST

    AdminBy AdminMay 10, 2025Updated:May 10, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान के जिन आतंकवादियों को मार गिराया था, उसका नाम सामने आ गया है. सूत्रों के मुताबिक सेना के स्ट्राइक में 5 बड़े आतंकी मारे गए. इनमें मुदस्सर खादियान, खालिद, हाफिज जमील, यूसुफ अजहर और हसन खान का नाम शामिल हैं.

    ये सभी आतंकवादी लश्कर और जैश से जुड़े थे. जो हाफिज सईद और मसूद अजहर के इशारे पर आतंकी वारदातों को अंजाम देता था.

    मारे गए एक-एक आतंकियों की पूरी कुंडली

    1. मुदस्सर खादियन खास- लश्कर-ए-तैयबा का यह आतंकवादी मुरीदके के मरकज तैयबा का प्रभारी था. ऑपरेशन की रात में वहीं पर मौजूद था. पाकिस्तान से जो खुफिया जानकारी आई है, उसके मुताबिक अबू जुंदाल के अंतिम संस्कार में पाकिस्तानी सेना द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

    जुंदाल के अंतिम संस्कार में पाक सेना प्रमुख और पंजाब के मुख्यमंत्री (मरियम नवाज) की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की गई. उसके अंतिम संस्कार की नमाज एक सरकारी स्कूल में आयोजित की गई, जिसका नेतृत्व जमात-उद-दावा (एक नामित वैश्विक आतंकवादी) के हाफ़िज़ अब्दुल रऊफ़ ने किया. पाक सेना के एक सेवारत लेफ्टिनेंट जनरल और पंजाब पुलिस के आईजी नमाज़ समारोह में शामिल हुए.

    2. हाफ़िज़ मुहम्मद जमील- जैश ए-मोहम्मद से संबंधित जमील मौलाना मसूद अजहर का सबसे बड़े बहनोई था. जिस दिन ऑपरेशन हुआ था, उस दिन जमील बहावलपुर के घर में सो रहा था. जमील के जिम्मे मरकज सुभानअल्लाह की जिम्मेदारी थी. जमील युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और जैश-ए-मोहम्मद के लिए धन जुटाने में सक्रिय रूप से शामिल था.

    3. मोहम्मद यूसुफ अजहर- जैश के इस आतंकवादी को उस्ताद और मोहम्मद सलीम के नाम से भी जाना जाता था. यह मसूद अजहर का साला था. जैश के मदरसे में अजहर हथियारों की ट्रेनिंग संभालता था. अजहर जम्मू के कई आतंकवादी हमलों में शामिल था. आईसी-814 अपहरण मामले में उसे वांछित माना गया था.

    4. खालिद @ अबू आकाश- लश्कर-ए-तैयबा का यह आतंकवादी अफगानिस्तान से हथियार सप्लाई का काम करता था. जिस दिन हमला हुआ, उस दिन वह अपने घर में सो रहा था. खालिद पर जम्मू में आतंक फैलाने का आरोप था. खालिद का अंतिम संस्कार फैसलाबाद में किया गया, जहां वरिष्ठ पाकिस्तानी सेना के अधिकारी और फैसलाबाद के डिप्टी कमिश्नर शामिल हुए.

    5. मोहम्मद हसन खान- जैश का यह आतंकवादी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशनल कमांडर मुफ़्ती असगर खान कश्मीरी का बेटा था. इसने पहले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों के समन्वय में अहम भूमिका निभाई थी.

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार

    March 11, 2026

    झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित

    March 11, 2026

    झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    • झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ
    • JSSC CGL पेपर लीक: CID ने छात्र नेता कुणाल सिंह को भेजा समन, गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई
    • झारखंड-पश्चिम बंगाल में रेलवे का नया अध्याय: 2 चौथी लाइन परियोजनाओं को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी
    • दुबई एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, भारतीय नागरिक घायल, खाड़ी देशों में बढ़ा खतरा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.