Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Featured»गौतम गंभीर के जन्मदिन पर भारत की जीत! टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से जीती
    Featured

    गौतम गंभीर के जन्मदिन पर भारत की जीत! टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से जीती

    AdminBy AdminOctober 14, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली: शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड जैसे मुश्किल दौरे को 2-2 से ड्रॉ करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने अब दिल्ली टेस्ट के पांचवें दिन वेस्टइंडीज की टीम को 7 विकेट से हराकर मैच को जीत लिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने इस सीरीज को भी 2-0 से आसानी से अपने नाम किया। मैच के आखिरी दिन भारतीय टीम को सिर्फ 58 रन की जरूरत थी और टीम के 9 विकेट बाकी थे। भारतीय टीम को आखिरी दिन साई सुदर्शन और शुभमन गिल के रूप में दो छटके लगे। लेकिन केएल राहुल एक छोर पकड़कर खेलते रहे और टीम को एक और आसान जीत उन्होंने दिला दी। यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि आज टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का जन्मदिन है और भारतीय टीम कोच को उनके इस खास दिन पर जीत से बड़ा गिफ्ट शायद कुछ नहीं दे सकती थी।

    आखिरी दिन चाहिए थे सिर्फ 58 रन

    121 रन का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने चौथे दिन की समाप्ति तक 1 विकेट खोकर 63 रन बना लिए थे। भारत को चौथे दिन के आखिरी सेशन में यशस्वी जायसवाल (8) के रूप में एक बड़ा झटका लगा। हालांकि इसके बाद टीम इंडिया बिना किसी नुकसान के चौथा दिन खत्म होने तक 63 रन पर एक विकेट के साथ खत्म किया था। इसके बाद अगले दिन पहले ही सेशन में केएल राहुल की नाबाद 58 रन की पारी के दम पर टीम इंडिया इस टारगेट को चेज कर गई। पांचवें दिन भारतीय टीम को साई सुदर्शन (39) और शुभमन गिल (13) के विकेट जरूर गंवाने पड़े, लेकिन ये वेस्टइंडीज को मैच में वापस लाने के लिए काफी नहीं थे।

    पहली पारी में बनाए 518 रन

    मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित की। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 175 रन, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन टीम के खाते में जोड़े। वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वारिकन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में महज 248 रन पर सिमट गई। इस पारी में एलिक एथनाज ने 41 रन बनाए, जबकि शाई होप ने 36 रन की पारी खेली। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए। रविंद्र जडेजा को 3 विकेट हाथ लगे।

    पहली पारी में 270 रन की लीड

    भारत के पास पहली पारी के आधार पर 270 रन की बढ़त शेष थी। वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 390 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत के लिए 121 रन का टारगेट दिया। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी एक बार फिर शुरुआत में लड़खड़ा गई थी, लेकिन सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने शाई होप के साथ तीसरे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।

    कैंपबेल और होप का शतक

    कैंपबेल 115 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शाई होप ने 103 रन की पारी खेली। इनके अलावा, जस्टिन ग्रीव्स ने 50 रन बनाए। कप्तान रोस्टन चेज ने टीम के खाते में 40 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से इस पारी में कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह के हाथ 3-3 विकेट लगे, जबकि मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट निकाले। रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 सफलताएं हासिल कीं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    • झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.