Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पूर्व हॉकी खिलाड़ी बिमल लकड़ा का स्वास्थ्य जानने पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, उनके परिवार को बंधाया ढाढस

    July 2, 2025

    रांची के सभी स्कूलों के आस-पास अब नहीं बिकेगा मांस-मछली, नगर निगम ने लगाया प्रतिबंध

    July 2, 2025

    ‘कोरोना वैक्सीन और अचानक होने वाली मौतों के बीच कोई संबंध नहीं’ ICMR और AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा

    July 2, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»लालपुर थाना में पदस्थापित रहे दारोगा शशांक कुमार ने किया सुसाइड
    Breaking News

    लालपुर थाना में पदस्थापित रहे दारोगा शशांक कुमार ने किया सुसाइड

    AdminBy AdminAugust 21, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    राजधानी राँची के लालपुर थाना में पदस्थापित रहे 2018 बैच के दरोगा शशांक कुमार ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया।शशांक कुमार ने चतरा जिले के हंटरगंज स्थित अपने घर पर जहर खाकर सोमवार की देर शाम आत्महत्या कर लिया। शशांक कुमार के ऊपर साल 2022 में एक लड़की से शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया था।लालपुर थाना में मामला दर्ज हुआ था !

    बता दें लालपुर थाना में पदस्थापित रहने के दौरान दारोगा शशांक कुमार से पीड़ित युवती की बातचीत मोबाइल फोन खो जाने से संबंधित केस को लेकर शुरू हुई थी।इसके बाद वह हमेशा उसे फोन करने लगा।फिर उसने शादी का प्रलोभन देकर कई बार उसका यौन शोषण किया।जब युवती गर्भवती हो गयी,तब शशांक ने युवती से लालपुर थाना परिसर स्थित मंदिर में शादी कर ली।बाद में उसने बहाना बनाकर युवती को अपने साथ नहीं रख कर वापस हॉस्टल छोड़ दिया और दूसरी युवती से शादी कर ली।तब युवती ने दुष्कर्म के आरोप में शशांक के खिलाफ आठ दिसंबर 2022 को लालपुर थाना में केस दर्ज कराया।

    रिपोर्ट दर्ज कराने के दौरान दोस्ती 
    पीड़िता ने प्राथमिकी में बताया है कि कुछ महीनों पहले वह थाने में फोन चोरी होने का एक रिपोर्ट दर्ज कराने आई थी। उसी वक्त उसकी पहचान दरोगा शशांक कुमार से हुई थी। इस दौरान शशांक ने युवती का नंबर लिया था। केस के सिलसिले में उसे अक्सर फोन किया करता था। इससे दोनों की बातचीत बढ़ गई। दोनों अक्सर फोन पर बात करने लगे। दोनों का मिलना जुलना भी शुरू हो गया। एक दिन वह उसे घुमाने भी ले गया। युवती का कहना है कि कई बार शशांक उसे अपने रूम भी ले गया और वहां उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गयी तो दबाव देने पर शशांक ने लालपुर थाना के मंदिर में ही 20 नवंबर को शादी कर ली। इसके बाद लड़की हो हॉस्टल में ले जाकर छोड़ दिया और कहा कि तुम दूसरी जाति की हो इसलिए मेरे घरवाले इस शादी को   स्वीकार नहीं करेंगे। इसके बाद वह दूसरी लड़की से शादी करने अपने घर चला गया है। पीड़िता ने जब दरोगा के घरवालों से शशांक के बारे में पूछा तो परिवार वालों ने उसकी दूसरी शादी की तसवीर भेज दी।

    इसे भी पढें: पलामू में चलती बस को जब रोका तो दंग रह गई पुलिस, कुख्यात डॉन का गुर्गा भी गिरफ्तार

    Lalpur thana prabhari शशांक कुमार
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    पूर्व हॉकी खिलाड़ी बिमल लकड़ा का स्वास्थ्य जानने पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, उनके परिवार को बंधाया ढाढस

    July 2, 2025

    रांची के सभी स्कूलों के आस-पास अब नहीं बिकेगा मांस-मछली, नगर निगम ने लगाया प्रतिबंध

    July 2, 2025

    ‘कोरोना वैक्सीन और अचानक होने वाली मौतों के बीच कोई संबंध नहीं’ ICMR और AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा

    July 2, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पूर्व हॉकी खिलाड़ी बिमल लकड़ा का स्वास्थ्य जानने पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, उनके परिवार को बंधाया ढाढस
    • रांची के सभी स्कूलों के आस-पास अब नहीं बिकेगा मांस-मछली, नगर निगम ने लगाया प्रतिबंध
    • ‘कोरोना वैक्सीन और अचानक होने वाली मौतों के बीच कोई संबंध नहीं’ ICMR और AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
    • गिरिडीह में कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, तीन की मौत
    • KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI 02.07.2025 PDF
    • चौपारण के प्रभारी चिकित्सक को ACB ने 4000 घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.