रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं कक्षा के लिए आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE) और क्लास 8 के स्टूडेंट्स के लिए ली जाने वाली राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है।
10वीं क्लास के लिए यह टेस्ट 16 जनवरी को दो पाली आयोजित होंगे। पहली पाली 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक की चलेगी। पहली पाली में पेपर एक की परीक्षा होगी, जिसमें मेंटल एबिलिटी टेस्ट से 100 सवाल होंगे।
प्रत्येक क्वेश्चन एक अंक का होगा। वहीं पेपर दो में स्कॉलैस्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट से सवाल होंगे। इसमें भी 100 सवाल पूछे जाएंगे।
23 जनवरी को राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा
वहीं आठवीं के लिए आयोजित होने वाली राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 23 जनवरी आयोजित होगी। यह तीन घंटे का टेस्ट होगा। इसमें मेंटल एबिलिटी और स्कॉलैस्टिक एप्टीट्यूड से सवाल पूछे जाएंगे। दोनों पेपर में 90–90 अंके के सवाल पूछे जाएंगे। इस टेस्ट में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स आठ नवंबर से 28 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
ऐसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
इस टेस्ट में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स को ऑनलाइन एप्लीकेशन देना होगा। स्कूल के प्रधानाध्यापक या स्टूडेंट्स आठ नवंबर से 28 नवंबर तक www.jac.jharkhand.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
चयनित स्टूडेंट्स को दो साल तक मिलेंगे 1250 रुपए
वहीं 10वीं क्लास की इस राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में झारखंड में मौजूद मान्यता प्राप्त स्कूल में 10वीं क्लास में रेगुलर पढाई करने वाले स्टूडेंट्स ही शामिल होने के पात्र होंगे। इसमें चयनित स्टूडेंट्स को क्लास 11 वीं और 12 वीं में पढाई करने के लिए प्रतिमाह 1250 रुपये दिए जायेंगे। इस टेस्ट का कोई तय सिलेबस नहीं है. टेस्ट में शामिल होने के लिए एग्जामिनेशन फीस के रूप में जनरल एवं अन्य केटेगरी के स्टूडेंट्स को 250 रुपये और एससी/एसटी स्टूडेंट्स को 125 रुपये लगेंगे।

