Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026

    रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज

    March 10, 2026

    खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    March 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»JAC 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026: एडमिट कार्ड जारी, 3 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
    Breaking News

    JAC 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026: एडमिट कार्ड जारी, 3 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

    AdminBy AdminJanuary 17, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट https://jac.jharkhand.gov.in/ पर उपलब्ध है. एडमिट कार्ड केवल संबंधित स्कूलों और कॉलेजों के प्रधानाचार्य ही डाउनलोड कर सकेंगे.

    छात्रों को अपना एडमिट कार्ड सीधे स्कूल से प्राप्त करना होगा. परिषद ने सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे समय पर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर छात्रों में वितरित करें, ताकि परीक्षा व्यवस्था में किसी तरह की परेशानी न हो.

    3 फरवरी से 17 फरवरी तक होगी परीक्षा
    जैक 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 3 फरवरी से शुरू होकर 17 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी. सभी परीक्षाएं पहली पाली में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होंगी. विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा. लिखित परीक्षा के बाद 24 फरवरी से 7 मार्च तक प्रैक्टिकल और वाइवा परीक्षा आयोजित की जाएगी.

    परीक्षा का प्रारूप
    परीक्षा प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका के माध्यम से आयोजित होगी.
    अलग से OMR शीट नहीं दी जाएगी.
    बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर भी उत्तर पुस्तिका में ही लिखने होंगे.

    अंकों का वितरण
    30 प्रतिशत अंक. बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न
    50 प्रतिशत अंक. लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
    20 प्रतिशत अंक. आंतरिक मूल्यांकन

    परीक्षा अवधि
    कुल समय. 3 घंटे
    समय. सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
    JAC की आधिकारिक वेबसाइट https://jac.jharkhand.gov.in/ पर जाएं.
    होमपेज पर ‘Download Admit Card Secondary Exam 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
    नया पेज खुलने के बाद कक्षा 10वीं परीक्षा पोर्टल का चयन करें.
    लॉगिन विवरण दर्ज करें.
    स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
    एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026

    रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज

    March 10, 2026

    खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू
    • रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज
    • खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट
    • असम में आदिवासियों से संवाद करेंगे हेमंत सोरेन, दौरे को लेकर बढ़ी सियासी हलचल
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.