जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया। सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किश्तवाड़ जिले के छत्रू वन क्षेत्र में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई और अभियान के दौरान, सुरक्षा बल आतंकवादियों से संपर्क स्थापित करने में सफल रहे। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। सेना ने एक आतंकवादी को मार गिराया है।
भारतीय सेना की 16वीं कोर ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद इलाके में सर्च अभियान जारी है।
सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर्पस ने जानकारी देते हुए कहा कि गुरुवार को सेना का सामना आतंकियों के साथ हुआ, जिसके बाद इलाके को घेरकर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया। शुक्रवार को एक बार फिर आतंकी देखे गए जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में अब तक सेना ने एक आतंकवादी को मार गिराया है।