रांची : झारखंड के जमशेदपुर में तो अभी से ऐसी कड़ी धूप देखी जा रही है कि लोगों को मई और जून याद आ रही है. यहां जमशेदपुर और लातेहार के यही हालात हैं. झारखंड के इन दोनों जिलों में पिछले 24 घंटे 18.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. यानी दिन तो छोड़िए रात में भी चैन नहीं है. इन दोनों जिलों में तो अब लोग पूरी तरह बिना स्वेटर के ही नजर रहे हैं. वहीं, सरायकेला में तो दोपहर में लोग निकलने से बच रहे हैं. यहां पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया है.
रांची मौसम केंद्र के मुताबिक फिलहाल मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. बारिश की भी संभावना नहीं है. बंगाल की खाड़ी में किसी तरह का कोई सिनॉप्टिक फीचर भी नहीं देखा जा रहा है. ऐसे में होली में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और अगर होलिका की बात करें तो होलिका के दिन भी दोपहर में अच्छी खासी गर्मी, सुबह और शाम हल्की ठंडी हवा देखने को मिलेगी.
झारखंड के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि
वहीं, पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की वृद्धि देखी गई है. जहां 14 से 16 डिग्री तक न्यूनतम तापमान जा रहा था. अब सीधा 18 पार कर चुका है. आज भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा. दक्षिणी जिले जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम इन सब जिलों में अधिकतम तापमान आज 17 से 19 डिग्री के बीच देखने को मिल सकता है.
वहीं, झारखंड में कुछ ऐसे जिले हैं. जहां पर न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है. यह जिले देवघर, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद, दुमका, जामताड़ा हैं. यहां पर अब तक 15 से 16 डिग्री तक न्यूनतम तापमान देखा जा रहा था. वहीं, आज की बात करें तो 13 से 14 डिग्री के बीच संभावना जताई गई है. ऐसे में लोगों को शाम के समय गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.
खुद को हाइड्रेट रखने के लिए पिएं पानी
रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस समय खुद को लोग हाइड्रेट रखें. जहां पानी अधिक से अधिक पिएं. क्योंकि दोपहर में लगभग हर एक जिले में अच्छी खासी कड़ी धूप देखने को मिलेगी. ऐसी डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. सर में दर्द और चक्कर आ सकता है. ऐसे में अभी से ही अधिक पानी पीने की आदत डाल लीजिए. साथ ही अधिक से अधिक फल का सेवन करें.

