Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका! MP/MLA केस रद्द करने की याचिका खारिज, जमीन घोटाले की जांच तेज

    January 15, 2026

    राँची में ईडी ऑफिस की जांच पर बड़ा खुलासा! FSL टीम के साथ सिटी डीएसपी पहुँचे, मारपीट के आरोपों से मचा हड़कंप

    January 15, 2026

    पलामू में अपराधियों का तांडव, पार्षद पति समेत दो को मारी गोली

    January 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड वन भूमि घोटाला: ACB के खुलासे के बाद कोर्ट ने विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज
    झारखण्ड

    झारखंड वन भूमि घोटाला: ACB के खुलासे के बाद कोर्ट ने विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज

    AdminBy AdminDecember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Jharkhand Land Scam, Vinay Chaubey Corruption, ACB Jharkhand, Hazaribagh Land Scam, Vinay Chaubey Jail, Anti Corruption Bureau, Jharkhand News, Land Scam Case, Court Verdict, Illegal Transaction, IAS Officer Scam
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Ranchi: हजारीबाग में वन भूमि घोटाले के मामले में जेल में बंद IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कोर्ट के सामने कई अहम जानकारियां पेश की। ACB ने कहा कि विनय चौबे और उनके परिवार के करीबी सदस्य विनय सिंह के बीच लगभग 5 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ, जो बैंक के माध्यम से किया गया और पूरी तरह अवैध कमाई से जुड़ा था।

    ACB ने कोर्ट को बताया कि 1 मार्च 2010 से 9 जुलाई 2015 के बीच विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह की कंपनियों से विनय चौबे के साले शिपीज त्रिवेदी और उनकी पत्नी प्रियंका त्रिवेदी के बैंक खातों में 3 करोड़ 16 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके बाद 2019 से 2023 के बीच लगभग 73 लाख रुपये और लेनदेन हुआ। वहीं, 2023 में तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 14 लाख 25 हजार, 2.5 लाख और 76 हजार रुपये का भुगतान भी शामिल था।

    इन तथ्यों के आधार पर ACB ने कोर्ट में जमानत का विरोध किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने ACB के तर्कों को सही माना और विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने आदेश में स्पष्ट किया कि प्रस्तुत दस्तावेज़ और मनी ट्रेल से यह स्पष्ट है कि विनय चौबे मामले में संलिप्त हैं।

    ACB ने इस मामले में कांड संख्या 11/2025 दर्ज की है। इस केस में विनय सिंह, उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, विधायक प्रदीप प्रसाद, पूर्व CO शैलेश कुमार, ब्रोकर विजय सिंह समेत कुल 73 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

    ACB Jharkhand Anti Corruption Bureau Court Verdict Hazaribagh Land Scam IAS Officer Scam Illegal Transaction Jharkhand Land Scam JHARKHAND NEWS Land Scam Case Vinay Chaubey Corruption Vinay Chaubey Jail
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका! MP/MLA केस रद्द करने की याचिका खारिज, जमीन घोटाले की जांच तेज

    January 15, 2026

    राँची में ईडी ऑफिस की जांच पर बड़ा खुलासा! FSL टीम के साथ सिटी डीएसपी पहुँचे, मारपीट के आरोपों से मचा हड़कंप

    January 15, 2026

    पलामू में अपराधियों का तांडव, पार्षद पति समेत दो को मारी गोली

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका! MP/MLA केस रद्द करने की याचिका खारिज, जमीन घोटाले की जांच तेज
    • राँची में ईडी ऑफिस की जांच पर बड़ा खुलासा! FSL टीम के साथ सिटी डीएसपी पहुँचे, मारपीट के आरोपों से मचा हड़कंप
    • पलामू में अपराधियों का तांडव, पार्षद पति समेत दो को मारी गोली
    • ‘सेवा तीर्थ’ में होगा प्रधानमंत्री कार्यालय का नया ठिकाना, यहां ‘इंडिया हाउस’ भी; जानें खासियतें
    • Koylanchal Samvad e-paper | 15th January | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 15th January | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.