Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»एक लाख 36 हजार करोड़ बकाए के लिए झारखंड सरकार दायर कर सकती है मनी सूट
    झारखण्ड

    एक लाख 36 हजार करोड़ बकाए के लिए झारखंड सरकार दायर कर सकती है मनी सूट

    AdminBy AdminDecember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची : झारखंड सरकार जल्द ही केंद्र के पास एक लाख 36 हजार करोड़ के बकाए के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी. कानून के जानकारों के अनुसार, बकाए के लिए झारखंड सरकार मनी सूट दायर कर सकती है. यह प्रक्रिया 1908 के सिविल प्रक्रिया संहिता के तहत मनी सूट दायर किया जा सकता है. दरअसल 28 नवंबर को सीएम हेमंत सोरेन ने पहली कैबिनेट में यह फैसला लिया था कि एक लाख 36 हजार करोड़ जो केन्द्र सरकार व केन्द्रीय उपक्रम पर बकाया है, उसकी वसूली के लिए विधिक कार्रवाई शुरू किया जाएगा. बताते चलें कि भूमि मुआवजे के रूप में एक लाख एक हजार 142 करोड़, कॉमन कॉज के तहत 32 हजार करोड़ और कोयले की रॉयल्टी के रूप में 2500 करोड़ रुपए बकाया है.

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया गया है हवाला

    सीएम हेमंत सोरेन ने बकाया के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी हवाला दिया है. 25 जुलाई 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि खदानों और खनिज भूमि पर दी जाने वाली रॉयल्टी कोई कर नहीं है. खनिजों पर कर लगाने का अधिकार राज्यों के पास है. सर्वोच्च न्यायालय ने अपने आदेश में यह भी कहा था कि खनिज से संपन्न राज्यों को खनिजों और खनिज से युक्त भूमि पर केंद्र सरकार से 12 साल में किस्तों में रॉयल्टी और टैक्स वसूला जा सकता है. इसके बाद सीएम हेमंत सोरेन से केंद्र से बकाए की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट ने 1989 के फैसले को खारिज कर दिया था: सुप्रीम कोर्ट ने 1989 के उस फैसले को भी खारिज कर दिया था, जिसमें कहा गया था कि केवल केंद्र के पास खनिजों और खनिज युक्त भूमि पर रॉयल्टी लगाने का अधिकार है. बताते चलें कि झारखंड सरकार को सबसे अधिक कोयला से लगभग 5500 करोड़ रुपए रॉयल्टी मिलती है. आयरन ओर से लगभग 3200 करोड़ रुपए रॉयल्टी मिल सकती है. शेष रॉयल्टी सोना, यूरेनियम, पत्थर, लाइम स्टोन, कॉपर व अन्य खनिजों से मिलती है

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    • LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा
    • गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 16th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.