देश की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू का शुक्रवार शाम को झारखंड की राजधानी आगमन हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची आगमन को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी काफी उत्सुक दिखाई दिये। स्वास्थ्य मंत्री ने पुराने दिनों को याद कर करते हुए राष्ट्रपति के झारखंड दौरे पर कहा कि द्रौपदी मुर्मू यहां की राज्यपाल रह चुकी है। वह हमारी गार्जियन भी हैं। उनसे कई बार मिलने का मौका भी मिला है। सबसे बड़ी बात है कि वह ट्राइबल महिला और आदिवासी महिला हैं। हम सभी लोग उनका बहुत सम्मान करते हैं। रांची आगमन पर उनका स्वागत करते हैं।
Add A Comment