Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Koylanchal Samvad e-paper | Ranchi | 15 oct

    October 15, 2025

    बिहार चुनाव 2025: BJP की पहली लिस्ट जारी, सम्राट चौधरी और मंगल पांडे समेत 71 उम्मीदवार मैदान में

    October 14, 2025

    धनबाद एनकाउंटर: कुख्यात अपराधी भानु मांझी पर पुलिस की फायरिंग, निजी अस्पताल में भर्ती

    October 14, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Jharkhand New Education Minister: दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने शिक्षा एवं उत्पाद मंत्री पद की ली शपथ
    Breaking News

    Jharkhand New Education Minister: दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने शिक्षा एवं उत्पाद मंत्री पद की ली शपथ

    AdminBy AdminJuly 3, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    baby devi education minister
    baby devi education minister
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Jharkhand New Education Minister: दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी झारखंड की हेमंत सरकार में शामिल हो गयीं। आज राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री सत्यानन्द भोक्ता, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह समेत कई मंत्री और अधिकारी मौजूद थे।

    बता दें, जगरनाथ महतो के निधन के बाद से लम्बे समय से शिक्षा मंत्री का पद रिक्त था। बेबी देवी को मंत्रिपद मिलने के बाद उम्मीद है उन्हें शिक्षा विभाग ही मिलेगा। इस संबंध में सीएम हेमंत सोरेन की ओर से राजभवन को पत्र भेजा गया था। जिस पर राज्यपाल ने सहमति दे दी है।

    baby devi oath
    baby devi oath
    6 अप्रैल से है शिक्षा मंत्री का पद खाली

    बता दे, जगरनाथ महतो का लंबी बीमारी के बाद पिछले 6 अप्रैल को निधन हो गया था, उसके बाद से जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी या पुत्र अखिलेश हतो को मंत्री बनाए जाने की चर्चा और अटकलें चल रही थीं। सम्भवतः अखिलेश महतो की उम्र उनके मंत्री बनने में बाधा बन गयी। उनकी आयु 25 वर्ष पूरी नहीं होने के कारण सीएम हेमंत सोरेन ने जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को मंत्री बनाने का निर्णय लिया।

    एक बार फिर विरासत को कमान

    हेमंत सोरेन सरकार में एक बार फिर विरासत को कमान सौंपने की घटना दोहराई गयी है। इससे पहले मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन के बाद उनके पुत्र हफीजुल हसन को मंत्री बना गया था। बाद में वह मधुपुर उपचुनाव में विजयी होकर विधानसभा पहुंचे। और अब जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को मंत्री बनाया जा रहा है।

    Jharkhand New Education Minister

     

    Baby Devi baby devi oath baby devi oath ceremmony Jharkhand New Education Minister jharkhand new minister
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बिहार चुनाव 2025: BJP की पहली लिस्ट जारी, सम्राट चौधरी और मंगल पांडे समेत 71 उम्मीदवार मैदान में

    October 14, 2025

    धनबाद एनकाउंटर: कुख्यात अपराधी भानु मांझी पर पुलिस की फायरिंग, निजी अस्पताल में भर्ती

    October 14, 2025

    पलामू में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा की हत्या, अज्ञात अपराधियों ने किया जानलेवा हमला

    October 14, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Koylanchal Samvad e-paper | Ranchi | 15 oct
    • बिहार चुनाव 2025: BJP की पहली लिस्ट जारी, सम्राट चौधरी और मंगल पांडे समेत 71 उम्मीदवार मैदान में
    • धनबाद एनकाउंटर: कुख्यात अपराधी भानु मांझी पर पुलिस की फायरिंग, निजी अस्पताल में भर्ती
    • पलामू में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा की हत्या, अज्ञात अपराधियों ने किया जानलेवा हमला
    • गौतम गंभीर के जन्मदिन पर भारत की जीत! टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से जीती
    • सीएम आवास पर डटे गोपाल मंडल: बोले- टिकट लिए बिना नहीं जाऊंगा, नीतीश कुमार से जिद पर अड़े!
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.