Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Jharkhand Precious Idol Stolen: झारखंड के मंदिर से चोरी हुई 150 साल पुरानी बहुमूल्य मूर्ति बरामद, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
    Breaking News

    Jharkhand Precious Idol Stolen: झारखंड के मंदिर से चोरी हुई 150 साल पुरानी बहुमूल्य मूर्ति बरामद, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    AdminBy AdminOctober 10, 2023Updated:October 10, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Jharkhand Precious Idol Stolen: पलामू जिले में 150 साल पुराने एक मंदिर से चोरी हुई बेशकीमती मूर्ति को मामले के मुख्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया. इसके बाद सोमवार को गढ़वा जिले से मूर्ति भी बरामद कर ली गई.  एक रिपोर्ट में पुलिस ने कहा कि झारखंड के पलामू जिले में 150 साल पुराने मंदिर से चोरी हुई एक कीमती मूर्ति सोमवार को गढ़वा जिले से बरामद की गई है. मामले में मुख्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया.

    सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

    चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. उन्होंने बताया कि फुटेज में एक व्यक्ति को मंदिर से मूर्ति और मुकुट चुराते हुए देखा गया.एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की मदद से मुख्य आरोपी दिलकश रोशन (30) को रविवार को दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया.

    चोरों द्वारा दी गई जानकारी आई काम

    उन्होंने कहा, रोशन द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर, पुलिस ने मूर्ति बरामद कर ली, जिसे गढ़वा में एक डेंटल कॉलेज के मुख्य द्वार के बगल में दफनाया गया था.उपमंडल पुलिस अधिकारी सुरजीत कुमार ने कहा कि चोरी के मुकुट जब्त किए जाने के बाद मामले के सिलसिले में एक पखवाड़े पहले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

    जानें क्या कहा पुलिस ने

    उन्होंने बताया कि 11 सितंबर की रात मेदिनीनगर में कोयल नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध मंदिर से ‘अष्टधातु’ से बनी भगवान लड्डू गोपाल की मूर्ति और भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी के चांदी के मुकुट चोरी हो गए.उन्होंने बताया कि मंदिर के पुजारी सुनील कुमार चौबे के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है.पुलिस अधीक्षक रेश्मा रामेसन ने कहा, मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था.

    जौहरी भी था गिरोह में शामिल

    गिरफ्तार किए गए दो लोगों में रोशन का साथी मोहम्मद सोहेल और बिहार के सासाराम में एक जौहरी, उपेंद्र कुमार सेठ शामिल थे. सोहेल और रोशन ने जौहरी को मुकुट बेच दिए थे.

    इसे भी पढें: सीएम हेमंत सोरेन का आचार संहिता उल्लंघन मामला, झारखंड हाई कोर्ट में याचिका पर अगली सुनवाई अब 17 अक्टूबर को

    Jharkhand Precious Idol Stolen

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    • LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा
    • गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 16th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.