Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची के सभी स्कूलों के आस-पास अब नहीं बिकेगा मांस-मछली, नगर निगम ने लगाया प्रतिबंध

    July 2, 2025

    ‘कोरोना वैक्सीन और अचानक होने वाली मौतों के बीच कोई संबंध नहीं’ ICMR और AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा

    July 2, 2025

    गिरिडीह में कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, तीन की मौत

    July 2, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Jharkhand Weather: झारखंड के भीषण गर्मी को लेकर दो जिलों में मौसम विभाग ने जारी की RED Warning
    Breaking News

    Jharkhand Weather: झारखंड के भीषण गर्मी को लेकर दो जिलों में मौसम विभाग ने जारी की RED Warning

    AdminBy AdminJune 16, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    jharkhand summer
    jharkhand summer
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Jharkhand Weather: मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। 16 यानी आज तो भीषण गर्मी पड़ ही रही है, लेकिन 17 जून को भी राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 16 और 17 जून के लिए उष्ण लहर से गंभीर उष्ण लहर की चेतावनी जारी की है। राज्य के अधिकतर जिलों में तापमान 40° के आसपास दर्ज किया जा रहा है, वहीं राज्य के दक्षिणी तथा उत्तर पश्चिमी भागों में दिन का तापमान 40° के पार पहुंच रहा है। इसके अलावा वायुमंडल के निचले स्तर में आई वायु भी विद्यमान है। इसके चलते कहीं-कहीं उष्ण लहर से गंभीर उष्ण लहर की भी स्थिति बनी हुई है और अधिकतर स्थानों पर गर्म और आर्द्र मौसम बना हुआ है।

    कोल्हान और पश्चिमी सिंहभूम के लिए रेड वार्निंग

    विशेषकर कोल्हान प्रमंडल के दो जिले, पूर्वी तथा पश्चिमी सिंहभूम में पिछले एक सप्ताह से उष्ण लहर की स्थिति बनी हुई है। अतः इन दो जिलों हेतु अगले दो दिनों के लिए (अर्थात 16 और 17 जून ) गंभीर उष्ण लहर की रेड चेतावनी (Red Warning) जारी की जा रही है। वहीं, सराइकेला खरसावां और सिमडेगा जिले में ऑरेंज चेतावनी (Orange Warning) जारी की जा रही है। राज्य के शेष जिलों में येलो चेतावनी (Yellow Warning) जारी की गई है। इस स्थिति में आगामी तीन से चार दिन कोई बड़े बदलाव की संभावना भी नहीं है। इस कारण लोगों को गर्मी से असहजता महसूस हो रही है और विशेषकर बच्चे और वृद्ध जनों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।

    झारखंड में कहां कैसा है मौसम का हाल (Jharkhand Weather)

    झारखंड के हर जिले में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। गोड्डा में पारा 45.9 डिग्री पर चला गया है। जबकि देवघर में पारा 44.2 डिग्री तक पहुंच गया है। हजारीबाग 39.4  डिग्री टेम्परेचर को छोड़कर शेष सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा है। राजधानी में भी पारा 40.4 डिग्री तक पहुंचा हुआ है।

    मौसम केंद्र, रांची ने दी सलाह
    • दोपहर 11 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें।
    • हल्के रंग के ढीले, सूती कपड़े पहनें।
    • अपना सिर ढंकें। कपड़े, टोपी या छाते का प्रयोग करें।
    • पर्याप्त पानी पिएं- प्यास न लगने पर भी निर्जलीकरण से बचने के लिए पानी पिएं।
    • विशेषकर श्रमिक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सीधी धूप से बचें।
    • कठिन कार्यों को दिन के ठंडे समय में निर्धारित करें।
    • बाहरी गतिविधियों के लिए विश्राम की आवृत्ति और अवधि बढ़ाएं।
    • मवेशियों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर के अंदर ही रखें।
    • पौधे व फसलों में सिंचाई करें।
    • हीट स्ट्रोक, हीट रैश या हीट क्रैम्प्स जैसे कमजोरी के लक्षणों को पहचानें जैसे, चक्कर आना, सिरदर्द, पसीना और दौरे। यदि आप बेहोश या बीमार महसूस करते हैं, तो डॉक्टर के पास/अस्पताल जाएं।

    इसे भी पढें: कुपवाड़ा में मुठभेड़ में पांच आतंकी ढेर, हथियार बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

    aaj jharkhand news best place for summer in jharkhand dhanbad weather heat wave IMD indian monsoon JHARKHAND jharkhand breaking news today news jharkhand in monsoon jharkhand ka news jharkhand mausam jharkhand mausam khabar jharkhand mausam samachar jharkhand me monsoon jharkhand mein aaj ka mausam kaisa rahega jharkhand monsoon jharkhand monsoon 2023 jharkhand monsoon news jharkhand monsoon rains JHARKHAND NEWS jharkhand news today jharkhand samachar Jharkhand school news Jharkhand School Summer vacation jharkhand summer jharkhand tourism jharkhand vedar news jharkhand weather jharkhand weather alert jharkhand weather forecast jharkhand weather forecast today jharkhand weather news jharkhand weather update monsoon Monsoon 2023 monsoon 2023 in india monsoon 2023 india monsoon in delhi monsoon in india monsoon in jharkhand monsoon jharkhand monsoon rains monsoon update news jharkhand news18 bihar jharkhand places to visit in jharkhand places to visit in jharkhand in summer RANCHI ranchi weather Summer Vacation summer vacation in jharkhand summer vacation in jharkhand 2023 summer vacations in jharkhand summer vacations in jharkhand schools उत्तर भारत गर्मी गर्मी से कैसे बचे गर्मी से बचने का उपाय जी झारखंड ज़ी बिहार जी बिहार झारखंड झारखंड झारखंड का मौसम झारखंड न्यूज झारखंड में पारा पहुंचा 40 के पार झुलसाने लगी है गर्मी झारखंड में बारिश झारखंड सामचार झारखंडमें आज का मौसम कैसा रहेगा दिल्ली में पारा 40 डिग्री के करीब दिल्ली सामचार देशभर में मौसम की ताजा खबर नीतीश कुमार बढ़ेगा गर्मी झारखंड में बिहार वेदर बिहार सामचार भीषण गर्मी से राहत नहीं मोदी समाचार मौसम की जानकारी
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची के सभी स्कूलों के आस-पास अब नहीं बिकेगा मांस-मछली, नगर निगम ने लगाया प्रतिबंध

    July 2, 2025

    ‘कोरोना वैक्सीन और अचानक होने वाली मौतों के बीच कोई संबंध नहीं’ ICMR और AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा

    July 2, 2025

    गिरिडीह में कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, तीन की मौत

    July 2, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची के सभी स्कूलों के आस-पास अब नहीं बिकेगा मांस-मछली, नगर निगम ने लगाया प्रतिबंध
    • ‘कोरोना वैक्सीन और अचानक होने वाली मौतों के बीच कोई संबंध नहीं’ ICMR और AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
    • गिरिडीह में कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, तीन की मौत
    • KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI 02.07.2025 PDF
    • चौपारण के प्रभारी चिकित्सक को ACB ने 4000 घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
    • पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर बिमल लकड़ा बेहोस होकर गिरे, रांची में चल रहा इलाज
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.