Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    करम पर्व से पहले महिलाओं के लिए खुशखबरी, ‘मंईयां सम्मान योजना’ की 13वीं किस्त जारी

    August 30, 2025

    झारखंड के थानों में प्राइवेट ड्राइवर और मुंशी पर लगेगा ब्रेक, डीजीपी के आदेश के बाद एसपी ने जारी किया निर्देश

    August 30, 2025

    झारखंड सरकार पर संविदा शिक्षकों की उपेक्षा का आरोप, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील

    August 30, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Jharkhand Weather: ठंड से कांप रही रांची, 7 डिग्री तक पहुंचा पारा, आगे चार पांच दिनों में और बढ़ेगी सर्दी
    Breaking News

    Jharkhand Weather: ठंड से कांप रही रांची, 7 डिग्री तक पहुंचा पारा, आगे चार पांच दिनों में और बढ़ेगी सर्दी

    AdminBy AdminDecember 22, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    jharkhand weather, jharkhand winter
    jharkhand weather
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Jharkhand Weather: राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में सर्दी सितम ढ़ा रही है। शहर के कांके में ठंड इतनी बढ़ गई है कि सुबह-शाम लोग घरों में ही दुबके रहते हैं। मैक्लुस्कीगंज में तो दिनभर लोगों को ठंड सता रही है। ठंड की वजह से न केवल जनजीवन प्रभावित है बल्कि रोज कमाने-खानेवाले लोग परेशान हैं।
    अधिक ठंड के कारण पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। शाम होते ही सड़कें सूनी हो जा रही हैं। ठंड से बचने के लिए लोग ऊनी कपड़े व जैकेट आदि की खरीदारी कर रहे हैं। अहले सुबह में कोहरा और धुंध के बाद दोपहर में आसमान जहां साफ हो जाता है। वहीं रात में सर्दी का कहर आमजनों पर टूट रहा है।
    रांची का तापमान रात्रि पहर 7 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच रहा है। हालांकि दोपहर में गुलाबी ठंड लोगों को राहत दे रही है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची से जारी रिपोर्ट का हवाला दें तो 20 व 21 दिसंबर को आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।
    वहीं 22 और 23 दिसंबर को सुबह में कोहरे के बाद दोपहर को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है और मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वानुमान में बताया गया कि बादल छंटते ही एक बार फिर रांची का तापमान नीचे लुढ़केगा।
    कांके और मैक्लुस्कीगंज में कहर ढ़ा रही सर्दी.
    बता दें कि राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच चुका है।
    कृषि भौतिकी एवं मौसम विज्ञान विभाग (बिरसा एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी कांके) से प्राप्त आंकड़ों पर नजर डालें तो कांके क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। आगामी दिनों कांके के लोगों को सर्दी से राहत मिलने की संभावना है।
    इसे भी पढें: एंटी नक्सल ऑपरेशन के खिलाफ नक्सलियों का भारत बंद आज, पुलिस हुई अलर्ट
    Jharkhand Weather
    jharkhand weather jharkhand winter
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    करम पर्व से पहले महिलाओं के लिए खुशखबरी, ‘मंईयां सम्मान योजना’ की 13वीं किस्त जारी

    August 30, 2025

    झारखंड के थानों में प्राइवेट ड्राइवर और मुंशी पर लगेगा ब्रेक, डीजीपी के आदेश के बाद एसपी ने जारी किया निर्देश

    August 30, 2025

    झारखंड सरकार पर संविदा शिक्षकों की उपेक्षा का आरोप, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील

    August 30, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • करम पर्व से पहले महिलाओं के लिए खुशखबरी, ‘मंईयां सम्मान योजना’ की 13वीं किस्त जारी
    • झारखंड के थानों में प्राइवेट ड्राइवर और मुंशी पर लगेगा ब्रेक, डीजीपी के आदेश के बाद एसपी ने जारी किया निर्देश
    • झारखंड सरकार पर संविदा शिक्षकों की उपेक्षा का आरोप, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील
    • झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
    • झारखंड में तकनीकी शिक्षा के लिए नई नीति: निजी भागीदारी से चलेंगे इंजीनियरिंग और प्रोफेशनल कॉलेज
    • मंत्री हफीजुल हसन बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से गुरुग्राम के लिए हुए रवाना
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.