रांची: झारखंड के पाकुड़, साहिबगंज, देवकर, धनबाद, जैसे जिले में पिछले 24 घंटे में अच्छी खासी बारिश देखी गई. यहां पर शाम के 6:30 बजे ही ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया था. सिर्फ बारिश ही नहीं, बल्कि बारिश के साथ-साथ वज्रपात और तेज गर्जन भी देखी गई. राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में भी दिनभर आंशिक बादल छाए रहे. वहीं, आज भी झारखंड के कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.
झारखंड के इन जिलों में आज हो सकती है बारिश
अगर झारंड में बारिश की बात की जाए तो आज खासतौर पर देवघर, बोकारो, पाकुड़, दुमका, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, सरायकेला खरसावां, पूर्वी का पश्चिम सिंगभूम, रांची, खूंटी, जामताड़ा, साहिबगंज व चतरा जिलों में बारिश हो सकती है. यहां पर हवा भी 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. ऐसे में तेज हवा और आंधी तूफान जैसी स्थिति बने और आप बाहर हैं तो तुरंत सुरक्षित स्थान का शरण लें. इस दौरान पेड़ और खंबे के नीचे भूलकर भी ना खड़े हों.

