राजधानी रांची सहित झारखंड के कई जिलों में अचानक मौसम का रुख बदल गया है. आसमान में काले बादल छा गए हैं, तेज आंधी, मेघ गर्जन, वज्रपात और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की आशंका जताई गई है. तेज हवाओं के साथ मौसम में आई इस तब्दीली ने लोगों को चौंका दिया है और कई इलाकों में बारिश की भी संभावना जताई जा रही है.

