Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ओडिशा और झारखंड के जज संभालेंगे बंगाल में SIR की कमान, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

    February 25, 2026

    ईडी समन विवाद में सीएम हेमंत सोरेन को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

    February 25, 2026

    धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»20 लाख रुपए रंगदारी नहीं मिलने पर जलाया था JCB मशीन, दो अपराधी गिरफ्तार
    झारखण्ड

    20 लाख रुपए रंगदारी नहीं मिलने पर जलाया था JCB मशीन, दो अपराधी गिरफ्तार

    AdminBy AdminJune 8, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पलामू:  जिले की सतबरवा पुलिस ने जेसीबी मशीन को आग के हवाले करने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों अपराधियों को गुरुवार को पुलिस ने मेदनीनगर जेल भेज दिया है। पुलिस के समक्ष गिरफ्तार किए गए अपराधियों ने कांड में संलिप्त होने की बात कबूल की है।

    थाना प्रभारी को अपराधियों ने गुरूवार को यह भी बताया कि 20 लाख रुपए रंगदारी नहीं मिलने पर जेसीबी मशीन को सतबरवा के ठेमी गांव में पार्क कर लगाए गए स्थल पर केरोसिन छिड़ककर जला दिया था। उक्त घटना में छह अपराधी शामिल थे। थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने बताया कि पकड़े गए दो अपराधियों में एक मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के गनके गांव के संजय सिंह और दूसरा सतबरवा के फुलवरिया गांव के ज्ञानदीप सिंह हैं।

    शातिर अपराधियों ने लूटे गए मोबाइल का किया प्रयोग: थाना प्रभारी 

    थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने बताया कि 31 मई दिन बुधवार को जेसीबी के चालक से अपराधियों ने मोबाइल लूट लिया था। जेसीबी चालक के मोबाइल से प्रसाद ट्रेडर्स के मालिक से 20 लाख की रंगदारी की मांग की थी। अपराधी इतने शातिर थे कि रंगदारी मांगने के बाद मोबाइल को स्विच ऑफ कर देते थे।

    सतबरवा के अशोक प्रसाद लातेहार के मनिका के रहने वाले से जेसीबी मशीन भाड़े पर लेकर चलाते थे। चालक से मोबाइल लूटे जाने की जानकारी पुलिस को दी गई थी। बुधवार सात जून की रात्रि में दोनों अपराधियों को पुलिस ने घर से धर दबोचा। मास्टरमाइंड समेत चार अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस अभियान चला रही है।

    पुलिस ने इन अपराधियों के पास से दो एंड्राइड मोबाइल फोन और तीन बाइक जब्त की है। एसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए दो टीमें बनाई गई। जिसमें थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी, कुणाल किशोर मौर्या, राहुल गुप्ता (दोनों एसआई) के साथ हवलदार महादेव टूटी, प्रफुल्ल कुजुर आरक्षी दुर्गादत्त तिवारी, विकास कुमार शामिल थे।

    मालूम हो कि दो जून के मध्य रात्रि में तीन बाइक पर सवार छह अपराधी ठेमा गांव के पास लगी जेसीबी मशीन पर केरोसिन तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया और बाइक से फरार हो गए थे। पांच दिन बाद पुलिस ने जेसीबी मशीन जलाने के मामले का उद्भेदन कर दिया है।

    ARREST CRIME NEWS crime news bihar jharkhand crime news jharkhand current news JCB PALAMU NEWS RANCHI NEWS ranchi news live ranchi news updates
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    ईडी समन विवाद में सीएम हेमंत सोरेन को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

    February 25, 2026

    धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

    February 25, 2026

    झारखंड विधानसभा: अधूरे टेंडर पर हंगामा, समीक्षा के बाद कार्रवाई का आश्वासन

    February 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • ओडिशा और झारखंड के जज संभालेंगे बंगाल में SIR की कमान, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
    • ईडी समन विवाद में सीएम हेमंत सोरेन को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक
    • धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
    • झारखंड विधानसभा: अधूरे टेंडर पर हंगामा, समीक्षा के बाद कार्रवाई का आश्वासन
    • वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आया परिवार, तीन की मौके पर मौत
    • चंपई सोरेन के पोते की कुल्लू में रहस्यमयी मौत! स्कीइंग के बाद क्या हुआ ऐसा?
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.