Jharkhand News: भारत सरकार ने 2 जनवरी को खेल रत्न पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार की घोषणा कर दी। ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर, शतरंज के नये बादशाह डी गुकेश, हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलेटिक्स प्रवीण कुमार को अर्जुन पुरस्कार देने की घोषणा की है।
युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार देने का ऐलान किया है। इसमें झारखंड की बेटी और हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे भी शामिल है। सिमडेगा की रहने वाली पूर्व ओलंपियन सलीमा टेटे सहित 32 खिलाड़ियों को 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में पुरस्कार दिया जाएगा। 17 जनवरी को राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू के हाथों सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस बार खेल रत्न और ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार में कोई भी क्रिकेट खिलाड़ी शामिल नहीं है।