झारखंड विधानसभा में बजट पेश होने के बाद, विधायक कल्पना सोरेन ने सीएम हेमंत सोरेन और पार्टी के नेताओं के साथ मिलकर अपना जन्मदिन मनाया. बता दें की कल्पना सोरेन 40 साल की हो गईं हैं. जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने केक काटकर अपनी खुशी का इज़हार किया.
कल्पना सोरेन के लिए ये जन्मदिन इसलिए भी खास था क्योंकि 2024 में उन्होने अपना जन्मदिन नहीं मनाया था, उस वक्त हेमंत सोरेन जमीन घोटाला मामले को लेकर जेल में थे। इस बार हेमंत सोरेन न केवल जेल के बाहर है बल्कि सत्ता बरकरार रखकर उन्होने इतिहास भी रचा था। दूसरी बात विधायक के रूप में ये कल्पना सोरेन का ये पहला जन्मदिन था और इस मौके में विधानसभा के अंदर मुख्यमंत्री कक्ष में केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर मंत्री सुदिव्य सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, इरफान अंसारी, हफीजुल हसन अंसारी, संजय प्रसाद यादव के साथ विधायक मथुरा महतो, हेमलाल मुर्मू, लुईस मरांडी, ममता देवी, अमित महतो, एमटी राजा, राजेश कच्छप, नमन विक्सल कोंगाड़ी समेत कई लोग मौजूद थे।

