Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची के चौपाटी रेस्टोरेंट में गोलीबारी, मालिक विजय नाग की हत्या

    October 19, 2025

    सारंडा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता! भाकपा माओवादी के दो नक्सली गिरफ्तार

    October 18, 2025

    झारखंड में ठंड की दस्तक: लातेहार में तापमान गिरा 15.5 डिग्री, दिवाली तक और बढ़ेगी सिहरन!

    October 18, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»युवक का अपहरण कर मांगी 10 लाख की फिरोती, छह घंटे के भीतर पुलिस ने किया युवक को बरामद
    झारखण्ड

    युवक का अपहरण कर मांगी 10 लाख की फिरोती, छह घंटे के भीतर पुलिस ने किया युवक को बरामद

    AdminBy AdminDecember 20, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गिरिडीह: गांडेय प्रखंड स्थित अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के एक युवक के अपहरण के छह घंटे के भीतर ही पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। वहीं जिस बोलेरो से उसका अपहरण किया गया था, उसे भी बरामद कर लिया गया है। अपहरण करने वाले अपराधियों की पहचान भी पुलिस ने कर ली है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही सभी की गिरफ्तार कर ली जाएगी। वहीं पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

    जानकारी के मुताबिक अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के जोरसिमर गांव निवासी जितेंद्र उर्फ गुडरू मंडल के 29 वर्षीय बेटे मिथिलेश मंडल का 18 दिसंबर को अपहरण कर लिया गया। वह सुबह 9 बजे अपने पल्सर मोटरसाईकिल से डुमरी के लिये निकला था। शाम करीब पांच बजे मिथलेश मंडल के मोबाईल नंबर से उसकी पत्नी अंजली देवी के मोबाईल पर फोन अपाराधियों ने फोन किया। फोन कर अपराधियों ने कहा कि अगर मिथिलेश की सलामती चाहते हैं तो दस लाख रुपये लेकर तुरंत डुमरी पहुंचें। 10 लाख नहीं देने पर हत्या कर दी जाएगी। इसके बाद इस बात की जानकारी मिथिलेश की पत्नी ने अपनी सास राधिका देवी को दी। राधिका देवी ने देर शाम लगभग 7: 30 इसकी लिखित सूचना अहिल्यापुर थाना को दी। अहिल्यापुर थाने में कांड संख्या- 66/23 के तहत मामला दर्ज कर इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई।

    अपहृत युवक की सकुशल बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी दीपक कुमार शर्मा ने सदर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह एवं साईबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में एक टीम गठित की। गठित टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर अपराधियों के भागने छिपने वाले क्षेत्र में एसडीपीओ डुमरी एवं एसडीपीओ बगोदर-सरिया नौशाद आलम और उनकी टीम ने अपराधियों की घेराबंदी की। पुलिस की घेराबंदी से परेशान होकर अपराधियों ने मिथलेश मंडल को बगोदर थाना क्षेत्र के औरा में छोड़कर भाग निकले। जिसे पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। वही मौके से पुलिस टीम ने बोलेरो (वाहन संख्या- JH12E-5710) को भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि कांड में संलिप्त सभी अभियुक्तों की टीम द्वारा शिनाख्त कर ली गयी है। जिनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची के चौपाटी रेस्टोरेंट में गोलीबारी, मालिक विजय नाग की हत्या

    October 19, 2025

    सारंडा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता! भाकपा माओवादी के दो नक्सली गिरफ्तार

    October 18, 2025

    झारखंड में ठंड की दस्तक: लातेहार में तापमान गिरा 15.5 डिग्री, दिवाली तक और बढ़ेगी सिहरन!

    October 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची के चौपाटी रेस्टोरेंट में गोलीबारी, मालिक विजय नाग की हत्या
    • सारंडा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता! भाकपा माओवादी के दो नक्सली गिरफ्तार
    • झारखंड में ठंड की दस्तक: लातेहार में तापमान गिरा 15.5 डिग्री, दिवाली तक और बढ़ेगी सिहरन!
    • धनतेरस पर चमका सोना-चांदी: कीमतों में उछाल, ग्राहकों की बढ़ी भीड़
    • Koylanchal Samvad e-paper | Dhanbad | 18th Oct
    • झारखंड को मिली बड़ी सौगात: पतरातू विद्युत परियोजना की यूनिट-1 का सफल ट्रायल, आत्मनिर्भर ऊर्जा की ओर कदम
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.