Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ED का शिकंजा कसा: अनिल अंबानी की कंपनियों पर मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई

    March 6, 2026

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव का गणित गरमाया, दो सीटों पर झामुमो की नजर

    March 6, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 6th March | Ranchi

    March 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में कोल्हान बंद: चाईबासा में ठप रहा कारोबार, सड़कों पर उतरे भाजपा और आदिवासी संगठन
    Breaking News

    पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में कोल्हान बंद: चाईबासा में ठप रहा कारोबार, सड़कों पर उतरे भाजपा और आदिवासी संगठन

    AdminBy AdminOctober 29, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पश्चिमी सिंहभूम। पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा और आदिवासी संगठनों की ओर से आहूत कोल्हान बंद का बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) और आसपास के इलाकों में व्यापक असर देखा गया। सुबह से ही बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए और शहर के विभिन्न हिस्सों में घूम-घूमकर दुकानों को बंद कराया। मुख्य बाजार, टाटा रोड, संतुला चौक और टेंबरपोसी रोड पर सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जबकि यातायात आंशिक रूप से प्रभावित हुआ।

    पूर्व मंत्री बडकुवर गागराई,मधु कोड़ा, गीता कोड़ा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने तांबो चौक, सदर बाजार, बस स्टैंड और शहीद पार्क क्षेत्र में बंद को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। शहर में सुबह खुले पेट्रोल पंपों और दुकानों को भी कार्यकर्ताओं ने बंद करा दिया।

    वहीं, चक्रधरपुर में बंद का मिला-जुला असर देखा गया। कुछ क्षेत्रों में दुकानें खुली रहीं, जबकि पवन चौक और मेन रोड इलाके में व्यापार पूरी तरह ठप रहा। लंबी दूरी की बस सेवाएं बंद रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।

    सोनुवा में बंद का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिला। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एनएच-320डी (चक्रधरपुर-राउरकेला मार्ग) को जाम कर दिया और सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। यहां सभी दुकानें और वाहन परिचालन पूरी तरह बंद रहे। इसी तरह जगन्नाथपुर, मनोहरपुर और आनंदपुर क्षेत्रों में भी बंद का असर साफ नजर आया, हालांकि कहीं से हिंसा या झड़प की कोई सूचना नहीं है।

    उल्लेखनीय है कि मंगलवार को आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी के बाद ही माहौल बिगड़ गया था। भारी वाहनों के लिए ‘नो एंट्री’ का समय तय करने की मांग को लेकर मंत्री दीपक बिरुवा का आवास घेरने जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने तांबो चौक पर रोक दिया था, जिसके बाद पत्थरबाजी और लाठीचार्ज की घटना हुई। पुलिस ने 17 महिला-पुरुषों को हिरासत में लिया था, जिसके बाद भाजपा ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ कोल्हान बंद का आह्वान किया।

    घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन घायल आंदोलनकारियों से मिलने जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें चाईबासा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी। आदिवासी संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंकते हुए पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की और बंद को पूरी तरह सफल बनाने का आह्वान किया। पुलिस प्रशासन ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    ED का शिकंजा कसा: अनिल अंबानी की कंपनियों पर मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई

    March 6, 2026

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव का गणित गरमाया, दो सीटों पर झामुमो की नजर

    March 6, 2026

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा गांव में लिया जमीनी जायजा, तालाब निरीक्षण और बाहा पूजा के दौरान ग्रामीणों से की मुलाकात

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • ED का शिकंजा कसा: अनिल अंबानी की कंपनियों पर मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई
    • झारखंड में राज्यसभा चुनाव का गणित गरमाया, दो सीटों पर झामुमो की नजर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 6th March | Ranchi
    • Koylanchal Samvad e-paper | 6th March | Dhanbad
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा गांव में लिया जमीनी जायजा, तालाब निरीक्षण और बाहा पूजा के दौरान ग्रामीणों से की मुलाकात
    • नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.