Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»दहल उठा कोलकाता: होटल में आग लगने से 14 लोगों की मौत, जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदा शख्स- VIDEO
    Breaking News

    दहल उठा कोलकाता: होटल में आग लगने से 14 लोगों की मौत, जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदा शख्स- VIDEO

    AdminBy AdminApril 30, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कोलकाता से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कल देर शाम बड़ा बाजार इलाके के मेचुआ फल पट्टी इलाके में ऋतुराज होटल में लगी आग में 14 लोगों की मौत हो गई है। हादसा कल रात सवा आठ बजे कोलकाता के व्यस्ततम इलाको में से एक मछुआ फल पट्टी के एक रेस्टोरेंट में हुआ। आग लगते ही रेस्टोरेंट के अंदर अफरा-तफरी मच गई। फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन संकरा रास्ता होने की वजह से फायर ब्रिगेड की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने की घटना में जिन 14 लोगों की मौत हुई है उनमें 11 पुरुष, 1 महिला, 1 बच्चा और एक बच्ची शामिल है। इनमें से 8 शवों की पहचान हो चुकी है।

    https://koylanchalsamvad.com/wp-content/uploads/2025/04/uDKEGTdLNgKzvfND.mp4

    14 लोगों के शव बरामद

    हादसे के वक्त धुएं की वजह से कई लोग अंदर ही फंस गए और कुछ लोग जान बचाने के लिए ऊपर की मंजिल की तरफ भागे लेकिन ऊपर से भी निकलने में काफी परेशानी हुई। रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी ने तो जान बचाने के लिए ऊपर से छलांग दी जिससे उसकी मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम को दीवार तोड़कर अंदर घुसना पड़ा। हादसे में 14 लोगों के शव बरामद हुए हैं जबकि करीब पचास लोगों का रेस्क्यू किया गया।

    कैसे फैली आग?

    फायर ब्रिगेड के मुताबिक आग रेस्टोरेंट के रसोईघर से लगी और धीरे धीरे पूरी बिल्डिंग में फैल गई। आरोप ये भी है कि होटल के अंदर आग बुझाने के पर्याप्त उपाय नहीं किए गए थे जिससे ये हादसा इतना बड़ा हो गया। होटल कर्मी मनोज पासवान (उम्र करीब 40 साल) आग लगने के डर से जान बचाने के लिए बालकनी से कूद गया। जब उन्हें कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कई दमकल गाड़ियों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। होटल में फंसे मेहमानों को लेडर के जरिए नीचे उतरा गया। बाद में होटल की अलग अलग जगह से 13 बॉडी रिकवर किया गया।

    कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने बताया, “यह आग लगने की घटना रात करीब 8:15 बजे हुई। 14 शव बरामद किए गए हैं और कई लोगों को टीमों ने बचाया है। आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव कार्य जारी है। आगे की जांच जारी है। जांच के लिए एक विशेष टीम भी बनाई गई है।”

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    • झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.