Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अमेरिका में भारतीय मूल के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, कार में जिंदा जल गए सब

    July 8, 2025

    झारखंड से यूपी में घुस आए 10 जंगली हाथी, मचा दिया है उत्पात

    July 8, 2025

    झारखंड के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 3 महीने का नमक और चीनी

    July 8, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»लालकृष्ण आडवाणी को मिला भारत रत्न, भारतीय राजनीति के पुरोधा को सर्वोच्च सम्मान
    Breaking News

    लालकृष्ण आडवाणी को मिला भारत रत्न, भारतीय राजनीति के पुरोधा को सर्वोच्च सम्मान

    AdminBy AdminFebruary 3, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    lal krishna advani
    lal krishna advani
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    भारतीय राजनीतिक के पुरोधा माने जाने वाले भाजपा के बड़े नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जायेगा। कहने तो वह भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता हैं, लेकिन भारतीय राजनीति में उनका योगदान सर्वोपरि कहा जा सकता है। लालकृष्ण ऐसे नेता हैं, जिनमें प्रधानमंत्री बनने के गुण थे। मगर अटल बिहारी वाजपेयी के कारण वह इस पद तक नहीं पहुंच सके। बता दें, 2008 में राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन (राजग) ने लोकसभा चुनावों को आडवाणी के नेतृत्व में लड़ने तथा जीत होने पर उन्हें प्रधानमन्त्री बनाने की घोषणा की थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। लालकृष्ण आडवाणी भारतीय जनता पार्टी के न सिर्फ कर्णधार रहे हैं, बल्कि भाजपा स्थापना में भी उनका बड़ा योगदान रहा है। भाजपा ने देश में जब पहली बार सरकार बनायी थी, उसमें उनका योगदान सर्वोच्च था।  आज जब उन्हें देश का सर्वोच्च सम्मान मिला है तो यह कहा जा सकता है कि वह इस सम्मान के सही हकदार हैं। लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिये जाने के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।

    आठ नवंबर, 1927 को पाकिस्तान (तब भारत) के कराची में लालकृष्ण आडवाणी का जन्म हुआ था। विभाजन के बाद उनका परिवार भारत आ गया। भारतीय राजनीति में लालकृष्ण आडवाणी का कद कितना बड़ा है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गांधी के बाद वह दूसरे जननायक हैं जिन्होंने हिन्दू आन्दोलन का नेतृत्व किया।

    वर्ष 1951 में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की। तब से लेकर सन 1957 तक आडवाणी पार्टी के सचिव रहे। वर्ष 1973 से 1977 तक आडवाणी ने भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष का दायित्व सम्भाला। वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के बाद से 1986 तक लालकृष्ण आडवाणी पार्टी के महासचिव रहे। इसके बाद 1986 से 1991 तक पार्टी के अध्यक्ष पद का उत्तरदायित्व भी उन्होंने सम्भाला। लालकृष्ण आडवाणी तीन बार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। आडवाणी चार बार राज्यसभा के और पांच बार लोकसभा के सदस्य रहे। वर्ष 1977 से 1979 तक पहली बार केन्द्रीय सरकार में कैबिनेट मन्त्री की हैसियत से लालकृष्ण आडवाणी ने दायित्व सम्भाला।

    आज अयोध्या मंदिर का सपना साकार हो गया है। तो ऐसे में भला लालकृष्ण आडवाणी के योगदान को कैसे भुलाया जा सकता है। 1990 में राम मन्दिर आन्दोलन के लिए उन्होंने सोमनाथ से अयोध्या के लिए राम रथ यात्रा निकाली थी। हालांकि आडवाणी को बीच में ही गिरफ़्तार कर लिया गया, पर इस यात्रा ने आडवाणी का राजनीतिक कद और बड़ा कर दिया।

    भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी लालकृष्ण आडवाणी भारत रत्ना
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    अमेरिका में भारतीय मूल के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, कार में जिंदा जल गए सब

    July 8, 2025

    झारखंड से यूपी में घुस आए 10 जंगली हाथी, मचा दिया है उत्पात

    July 8, 2025

    झारखंड के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 3 महीने का नमक और चीनी

    July 8, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • अमेरिका में भारतीय मूल के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, कार में जिंदा जल गए सब
    • झारखंड से यूपी में घुस आए 10 जंगली हाथी, मचा दिया है उत्पात
    • झारखंड के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 3 महीने का नमक और चीनी
    • जमशेदपुर में तीन बच्चों की मां के साथ हुआ दुष्कर्म, जानिए पूरा मामला
    • सरकारी दफ्तर में बैठकर सिगरेट पी रहे थे सरकारी बाबू, सीएम हेमंत सोरेन ने तुरंत निकाल दी हेकड़ी, कार्रवाई का दिया आदेश
    • हिमाचल में तबाही ! 17 दिनों में 19 बार फटे बादल, अबतक 82 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.