Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रातू में तिलता ब्रिज के नीचे मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस

    February 14, 2026

    Bihar Board और CBSE 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से शुरू, जानें समय पालन और जरूरी गाइडलाइन

    February 14, 2026

    हजारीबाग के गांवों में हाथी बना मौत का कारण, लगातार हमलों से हड़कंप

    February 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Land for Job Case: पूछताछ के लिए ईडी के दफ्तर पहुंचे लालू प्रसाद यादव, घोटाले पर देंगे जवाब
    Breaking News

    Land for Job Case: पूछताछ के लिए ईडी के दफ्तर पहुंचे लालू प्रसाद यादव, घोटाले पर देंगे जवाब

    AdminBy AdminJanuary 29, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    lalu yadav ED, Land for Job Scam
    lalu yadav ED
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमीन के बदले नौकरी मामले में ईडी के सवालों का जवाब देने के लिए Lalu Yadav पटना के ईडी कार्यालय पहुंच चुके हैं। लालू प्रसाद से ईडी इस घोटाले में पूछताछ करेगा। बता दें की सिर्फ लालू प्रसाद ही इस घोटाले में नहीं फंसे हैं, बल्कि लालू परिवार के कई सदस्यों के नाम इस घोटाले में ईडी और सीबीआई ने दर्ज कर रखे हैं। एक दिन पहले लालू की पार्टी राजद जब सरकार में थी तब भी जांच एजेंसियों ने लगातार उनके आवास और कार्यालयों पर दबिश दी है। अब तो राजद बिहार सरकार से बाहर है। इसलिए अब उसकी मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ गयी हैं।

    बता दें कि जमीन के बदले नौकरी मामले में दिल्ली की अदालत ने लालू परिवार को 9 फरवरी को हाजिर होने का आदेश दिया है। दिल्ली की इस अदालत ने ईडी के नोटिस का संज्ञान लेते हुए यह आदेश जारी किया है। चार्जशीट में राबड़ी देवी, हेमा यादव, मीसा भारती, अमित काटयाल, हृदयनाथ चौधरी समेत अन्य के नाम हैं। इन सभी को 9 फरवरी को दिल्ली कोर्ट में हाजिर होना है।

    बता दे कि Land for Job Scam में बिहार में राजद सुप्रीमो लालू परिवार घिरा हुआ है। लालू परिवार के ऊपर आरोप है कि जब लालू प्रसाद यादव केन्द्र में रेल मंत्री थे तब उनके परिवार के नाम पर कई जमीनें ट्रांसफर की गयी थी जिनके बदले में कई लोगों को रेलवे में नौकरी दी गयी। लालू प्रसाद के परिवार के कई सदस्यों पर पहले ही जांच एजेंसियों ने आरोप दर्ज किया हुआ है। हाल ही में अन्य नामों के साथ लालू की एक और बेटी हेमा यादव का नाम भी शामिल हो गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमीन के बदले नौकरी घोटाले में लालू प्रसाद यादव, राज्यसभा सांसद मीसा भारती, हेमा यादव, रेलवे कर्मचारी हृदयानंद चौधरी और कारोबारी अमित काट्याल पर आरोप पत्र दाखिल किया है। दिल्ली के राऊज कोर्ट में दायर आरोप पत्र में दो कम्पनियों पर भी आरोप दाखिल किया गया है।

    बता दें कि सीबीआई ने भी इस मामले में एफआईआर दायर की है। जिसमें बताया गया है कि रेलवे में जमीन के बदले नौकरी पाने वालों में राजकुमार, मिथिलेश कुमार, अजय कुमार, संजय राय, धर्मेंद्र राय, रवींद्र राय, अभिषेक कुमार, दिलचंद कुमार, प्रेमचंद कुमार, लालचंद कुमार, हृदयानंद चौधरी और पिंटू कुमार शामिल हैं। इन सभी के परिवारों ने लालू की पत्नी राबड़ी और बेटी मीसा भारती और हेमा यादव के नाम पर जमीन का मालिकाना हक ट्रांसफर कराया गया था।

    lalu yadav ed lalu yadav news lalu yadav update Land for Job Scam
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रातू में तिलता ब्रिज के नीचे मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस

    February 14, 2026

    Bihar Board और CBSE 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से शुरू, जानें समय पालन और जरूरी गाइडलाइन

    February 14, 2026

    हजारीबाग के गांवों में हाथी बना मौत का कारण, लगातार हमलों से हड़कंप

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रातू में तिलता ब्रिज के नीचे मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस
    • Bihar Board और CBSE 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से शुरू, जानें समय पालन और जरूरी गाइडलाइन
    • हजारीबाग के गांवों में हाथी बना मौत का कारण, लगातार हमलों से हड़कंप
    • दिन में गर्मी, रात में ठंड, झारखंड के बदलते मौसम से लोग बेहाल
    • रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में भीषण हादसा: ब्रेक फेल कंटेनर ट्रेलर से टकराया, जिंदा जला चालक
    • NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 8 मार्च तक
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.