Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुनिया में बढ़ा युद्ध का खतरा! ईरान-इजराइल तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें

    March 14, 2026

    सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ

    March 14, 2026

    झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»धनबाद में 8 लाख की लूट, विरोध करने पर मारी गोली
    Breaking News

    धनबाद में 8 लाख की लूट, विरोध करने पर मारी गोली

    AdminBy AdminSeptember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    dhanbad news
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद: जिले में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक रिकवरी एजेंट को गोली मार दी. गोली मारने के बाद एजेंट से करीब 8 लाख रुपए लूटकर अपराधी ले गए. घायल अवस्था में रिकवरी एजेंट को पुलिस द्वारा एसएनएमएमसीएच लाया गया. एजेंट की गंभीर हालत देख उसे बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया गया है.

    लूट और फायरिंग की यह घटना जिले के पाथरडीह थाना क्षेत्र की है. रविवार को चासनाला बी टाइप गेट के पास छह की संख्या में अपराधी घात लगाए हुए थे. रिकवरी एजेंट धनबाद से सिंदरी की ओर अपनी स्कूटी में पैसे लेकर जा रहे थे. इस दौरान तीन बाइक पर सवार छह अपराधी रुपयों से भरा बैग छीनने लगे. विरोध करने पर उनमें से एक अपराधी ने उसके ऊपर गोली चला दी. जिससे रिकवरी एजेंट मुकुल मिश्रा को एक गोली लग गई.

    घटना के बाद अपराधी रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए. मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस के द्वारा घायल मुकुल मिश्रा को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. उसके बाद एसएनएमएमसीएच और फिर बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

    मुकुल के साथ काम करने वाले चंदन कुमार ने बताया कि छह की संख्या में अपराधी पहले से घात लगाए थे. आठ लाख रुपए की लूट हुई है. लूट का विरोध करने पर अपराधी के द्वारा गोली मारी गई है. मुकुल सिंदरी का रहने वाला है. अस्पताल में मौजूद एएसआई सुबोध सिंह ने बताया कि लूट के दौरान मुकुल को एक गोली लगी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    दुनिया में बढ़ा युद्ध का खतरा! ईरान-इजराइल तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें

    March 14, 2026

    सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ

    March 14, 2026

    झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुनिया में बढ़ा युद्ध का खतरा! ईरान-इजराइल तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें
    • सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
    • झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा
    • Koylanchal Samvad e-paper | 14th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 14th March | Ranchi
    • खेत की पहरेदारी के लिए झारखंड से आते थे 5 लोग, बलरामपुर में 6 हजार में ली थी लीज पर जमीन, उगाई दो करोड़ की अफीम
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.