Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 16 आईपीएस अधिकारियों की जल्द होगी पदोन्नति, एडीजी से लेकर एसपी तक बदले जाएंगे कई पद
    झारखण्ड

    झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 16 आईपीएस अधिकारियों की जल्द होगी पदोन्नति, एडीजी से लेकर एसपी तक बदले जाएंगे कई पद

    AdminBy AdminOctober 23, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Ranchi :  झारखंड पुलिस सेवा में जल्द ही बड़ा फेरबदल होने वाला है, जिसमें झारखंड कैडर के कुल 16 आईपीएस अधिकारियों को दो महीने बाद पदोन्नति दी जाएगी. इन अधिकारियों में एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी से सेलेक्शन ग्रेड तक की पदोन्नतियां शामिल हैं.

    पुलिस मुख्यालय ने इन सभी पदोन्नतियों से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर गृह सचिव के माध्यम से राज्य सरकार को भेज दिया है. सरकारी सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार की मंजूरी मिलते ही जल्द ही इसकी औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी.

    इन्हें मिलेगा एडीजी रैंक में प्रमोशन

    – मनोज कौशिक (2001 बैच) :  एडीजी रैंक में पदोन्नत किया जाएगा. वे वर्तमान में रांची जोनल आईजी के साथ-साथ सीआईडी आईजी का भी कार्यभार संभाल रहे हैं.

    तीन अधिकारियों की आईजी रैंक में होगी प्रोन्नति  

    2008 बैच के तीन अधिकारियों को डीआईजी से आईजी रैंक में पदोन्नत करने का प्रस्ताव भेजा गया है.

    – अनीश गुप्ता :  वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में डीआईजी के पद पर कार्यरत हैं.

    – एम. तमिलवानन : नेशनल पुलिस अकादमी हैदराबाद में तैनात हैं.

    – अजय लिंडा : वर्तमान में डीआईजी, होमगार्ड एवं फायर सर्विस के पद पर कार्यरत हैं.

    पांच अधिकारियों को डीआईजी रैंक में मिलेगा प्रमोशन

    कुसुम पुनिया (2010 बैच) को डीआइजी रैंक में पदोन्नति दी जाएगी. इसके अलावा 2012 बैच के पांच अधिकारी किशोर कौशल, अखिलेश वी. वरियर, अंजनी कुमार झा, मोहम्मद अर्शी और आनंद प्रकाश को भी डीआईजी रैंक में पदोन्नत किया जाएगा.

    सेलेक्शन ग्रेड में पदोन्नति

    2013 बैच के छह एसपी रैंक के अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड में पदोन्नत किया जाएगा. इनमें हुर्दीप पी. जनार्दन, निधि द्विवेदी, अंशुमान कुमार, प्रशांत आनंद, हरिलाल चौहान और एक अन्य अधिकारी शामिल हैं. इन पदोन्नतियों के बाद झारखंड पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर नए सिरे से तैनाती देखने को मिल सकती है

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.