रांची: झारखंड की राजधानी रांची के जगन्नाथ मंदिर से हर साल जगन्नाथ यात्रा बड़े धूमधाम से निकाली जाती है. भगवान जगन्नाथ की पूजा के साथ-साथ यहां एक भव्य मेला भी लगता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु आते हैं. इसके कारण ट्रैफिक की समस्या ना हो, इसके लिए कई रूट को डायवर्ट किया गया है. 26 जुलाई के बाद अगर आप इस तरफ आते हैं, तो एक बार रूट चार्ट देख लें, वरना जाम में फंस सकते हैं.
बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित
1. 26 जून से 7 जुलाई तक धुर्वा गोलचक्कर, नया सराय रोड, जेएससीए स्टेडियम रोड और पुराना विधानसभा रोड में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
2. धुर्वा गोलचक्कर से पुराना विधानसभा और प्रभात तारा मैदान से शालीमार बाजार चौक तक सभी सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
3. तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
4. शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
5. प्रभात तारा तीन मुहानी से जगरनाथपुर बाजार तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
लोग इस रूट का करेंगे प्रयोग
1. रिंग रोड से आने वाले वाहन तिरिल मोड़, जेएससीए स्टेडियम, प्रभात तारा, शालीमार बाजार होते हुए शहर की ओर जाएंगे.
2. धुर्वा गोलचक्कर से प्रोजेक्ट भवन, चांदनी चौक हटिया, सिंह मोड़ से बिरसा चौक होते हुए शहर की ओर जाएंगे.
इन जगहों पर पार्क होंगे वाहन
1. तुपुदाना, हटिया, खूंटी, धुर्वा गोलचक्कर की ओर से आने वाले वाहन धुर्वा गोलचक्कर के पश्चिम स्थित खाली मैदान और प्रभात तारा मैदान में पार्क होंगे.
2. बालालौंग/धुर्वा बस स्टैंड, न्यू हाईकोर्ट की ओर से आने वाले वाहन प्रभात तारा मैदान में पार्क होंगे.
3. नया सराय, न्यू विधानसभा रोड की ओर से आने वाले वाहन तिरिल मोड़ हेलीपैड मैदान में पार्क होंगे.
4. अरगोड़ा, बिरसा चौक की ओर से आने वाले वाहन शहीद चौक मैदान, विधानसभा मैदान में पार्क होंगे.
5. धुर्वा सेक्टर 1,2 की ओर से आने वाले वाहन मौसीबाड़ी गोलचक्कर के बगल में स्थित खाली मैदान में पार्क होंगे.

