Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची के कोकर में तेज रफ्तार कार का कहर! टोटो को मारी टक्कर, एक की मौत

    February 12, 2026

    रांची समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी! अलर्ट मोड में बम स्क्वॉड और पुलिस

    February 12, 2026

    पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 24 घंटे में दूसरी बार हड़कंप!

    February 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»रांची में शादी का रजिस्ट्रेशन अब सिर्फ 50 रुपये में, जानें कैसे करें आवेदन
    Breaking News

    रांची में शादी का रजिस्ट्रेशन अब सिर्फ 50 रुपये में, जानें कैसे करें आवेदन

    AdminBy AdminJune 2, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांचीःअब रांची के लोगों को शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए न तो रजिस्ट्रार ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत है और न ही वकीलों पर निर्भर रहने की. रांची नगर निगम ने विवाह पंजीकरण प्रक्रिया को आसान और किफायती बना दिया है. लोग अब महज 50 रुपये में अपनी शादी का पंजीकरण करवा सकते हैं और उन्हें विवाह प्रमाण पत्र भी तुरंत जारी कर दिया जाएगा.

    नगर निगम द्वारा शुरू की गई इस सुविधा के तहत दंपती अब घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं. वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मैरिज सर्टिफिकेट सीधे आवेदक को सौंपा जाएगा. इस सुविधा का उद्देश्य है नागरिकों को कोर्ट और रजिस्ट्रार कार्यालय की लंबी प्रक्रिया से राहत देना।

    बढ़ रही है लोगों की भागीदारी

    नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार इस पहल की शुरुआत होते ही लोगों ने मैरिज रजिस्ट्रेशन में बढ़-चढ़कर रुचि दिखाई है. अब तक सैकड़ों दंपती अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं और उन्हें विवाह प्रमाण पत्र भी प्राप्त हो चुका है. रांची नगर निगम इस योजना के प्रति लोगों को लगातार जागरूक कर रहा है, ताकि वे इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठा सकें. हालांकि अब तक लोगों को इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है कि रांची नगर निगम से भी अब विवाह पंजीकृत किया जा सकता है. इस दिशा में निगम द्वारा जागरुकता भी बढ़ाई जा रही है.

    “अब हम विवाह पंजीकरण को एक सहज और सुलभ प्रक्रिया बना चुके हैं. लोगों को सिर्फ एक बार वेरिफिकेशन के लिए गवाहों के साथ नगर निगम आना होगा. बाकी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है.”–मुकेश कुमार, सहायक प्रशासक, रांची नगर नगर

    आवश्यक दस्तावेजों की सूची

    मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए दूल्हे और दुल्हन का आधार कार्ड, दोनों की पासपोर्ट साइज फोटो, दोनों के हस्ताक्षर, राजपत्रित अधिकारी के सिग्नेचर वाला पत्र, शादी की तीन फोटो (जिसमें दंपती साथ हो), तीन गवाहों का आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर. इन दस्तावेजों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपलोड करना अनिवार्य है.

    ऐसे करें आवेदन

    शादी का पंजीकरण कराने के लिए सबसे पहले https://serviceonline.gov.in या https://jharsewa.jharkhand.gov.in पर जाएं. वहां खुद को रजिस्टर करें और लॉगिन करने के बाद “Marriage Registration Certificate” के लिए आवेदन करें. सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन सबमिट करें. आवेदन जमा करने के बाद पोर्टल पर ही इसका स्टेटस ट्रैक किया जा सकता है, जिससे बार-बार नगर निगम के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होती है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची के कोकर में तेज रफ्तार कार का कहर! टोटो को मारी टक्कर, एक की मौत

    February 12, 2026

    रांची समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी! अलर्ट मोड में बम स्क्वॉड और पुलिस

    February 12, 2026

    पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 24 घंटे में दूसरी बार हड़कंप!

    February 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची के कोकर में तेज रफ्तार कार का कहर! टोटो को मारी टक्कर, एक की मौत
    • रांची समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी! अलर्ट मोड में बम स्क्वॉड और पुलिस
    • पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 24 घंटे में दूसरी बार हड़कंप!
    • पलामू प्रमंडल को एक साल बाद मिला स्थायी आयुक्त, कुमुद सहाय की एंट्री से बढ़ी उम्मीदें
    • Instagram के प्यार में 1400KM दूर भागी 3 बच्चों की मां, पहुंची तो निकला दिहाड़ी मजदूर!
    • Koylanchal Samvad e-paper | 12th Feb | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.