Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सत्येंद्र साह गिरफ्तार: सासाराम विधानसभा से आरजेडी उम्मीदवार पर 21 साल पुराने आरोप!

    October 21, 2025

    दिवाली के बाद बदलेगा मौसम: रांची में छठ तक बादल, फिर गिरेगा तापमान 7 डिग्री तक

    October 21, 2025

    जमशेदपुर: सोनारी में स्क्रैप टाल में भीषण आग, छह दमकल की मदद से घंटों बाद काबू!

    October 21, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, ससुराल वालो पर लगा हत्या का आरोप, जाँच में जुटी पुलिस
    झारखण्ड

    संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, ससुराल वालो पर लगा हत्या का आरोप, जाँच में जुटी पुलिस

    AdminBy AdminJuly 21, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गढ़वा: श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के बंशीधर मुहल्ला में विवाहिता की मौत होने पर जमकर बवाल हुआ। विवाहिता के मायके वालों ने पति, सास व ननद पर हत्या का आरोप लगाया है। यहां बता दें कि मनीष राम की पत्नी कविता देवी (30 वर्ष) की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गयी है। घटना शुक्रवार अहले सुबह की है।

    घटना की जानकारी मिलते ही मृतिका के मायका धुरकी थाना क्षेत्र के खाला गांव से बड़ी संख्या में लोग सुबह बंशीधर मुहल्ला पहुंचे। इस दौरान इनलोगों ने कविता की गले दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतिका के पति, सास व ननद की गिरफ्तारी की मांग करते हुये शव को पोस्टमार्टम के लिये नही उठाने दे रहे थे। पुलिस द्वारा काफी मशक्कत व समझाने के बाद शव सुबह साढ़े 8 बजे पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा गया।

    मृतका के पिता राजेंद्र राम ने बताया कि कविता की शादी 2018 में हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। शादी के समय से ही ससुराल वाले कविता के साथ हमेशा मारपीट किया करते थे। अहले सुबह सूचना मिली कि बेटी का तबियत खराब है। यहां आकर देखा तो कविता का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। कविता की हत्या रस्सी व डंडे से गला दबाकर की गई है।

    मौत के बाद पति फरार है। उसने बताया कि हत्या के पूर्व कविता के साथ काफी मारपीट की गई थी। जिसके कारण उसकी चूड़ियां टूटकर घर मे बिखरा हुआ था। घटनास्थल पर पहुंचे एसआई सुनील दास ने बताया की तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    दिवाली के बाद बदलेगा मौसम: रांची में छठ तक बादल, फिर गिरेगा तापमान 7 डिग्री तक

    October 21, 2025

    जमशेदपुर: सोनारी में स्क्रैप टाल में भीषण आग, छह दमकल की मदद से घंटों बाद काबू!

    October 21, 2025

    झामुमो का बड़ा ऐलान: बिहार चुनाव से हटने के बाद झारखंड गठबंधन पर होगी समीक्षा!

    October 20, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सत्येंद्र साह गिरफ्तार: सासाराम विधानसभा से आरजेडी उम्मीदवार पर 21 साल पुराने आरोप!
    • दिवाली के बाद बदलेगा मौसम: रांची में छठ तक बादल, फिर गिरेगा तापमान 7 डिग्री तक
    • जमशेदपुर: सोनारी में स्क्रैप टाल में भीषण आग, छह दमकल की मदद से घंटों बाद काबू!
    • बॉलीवुड को बड़ा झटका: मशहूर कॉमेडियन असरानी का 84 साल की उम्र में निधन!
    • झामुमो का बड़ा ऐलान: बिहार चुनाव से हटने के बाद झारखंड गठबंधन पर होगी समीक्षा!
    • Bihar Election 2025: चुनाव से पहले JJD अध्यक्ष तेज प्रताप यादव पर FIR
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.