Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026

    कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप

    March 25, 2026

    बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप
    Breaking News

    कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप

    AdminBy AdminMarch 25, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कोडरमा: कोडरमा घाटी स्थित मेघातरी काली मंडा के समीप बुधवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो ट्रक सड़क पर ही पलट गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, एक ट्रक कोलकाता से करीब 1000 बोरा दाल लेकर बिहार की ओर जा रहा था। वहीं दूसरी ओर एक खाली ट्रक नवादा से कोडरमा की दिशा में आ रहा था। इसी दौरान मेघातरी काली मंडा के पास दोनों ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

    इस दुर्घटना में दाल लदे ट्रक के चालक मुकेश कुमार और उपचालक राहुल कुमार, जो दोनों छपरा के निवासी बताए जा रहे हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं खाली ट्रक के चालक को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद एक चिंताजनक स्थिति भी सामने आई। जैसे ही घायल चालक और उपचालक को अस्पताल ले जाया गया, मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय लोग सड़क पर बिखरी दाल को लूटने में जुट गए। बताया जा रहा है कि ट्रक में लदे 1000 बोरा दाल में से करीब 500 बोरे लूट लिए गए। इधर, घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना की पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने आसपास के इलाकों और घरों में सर्च अभियान शुरू कर दिया है, ताकि लूटे गए दाल की बरामदगी की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और लूट में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लगातार छापेमारी कर दाल की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026

    बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला

    March 25, 2026

    रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें

    March 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट
    • कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप
    • बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला
    • रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें
    • रांची में गैस माफिया पर बड़ी कार्रवाई: एदलहातु में छापा, अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़
    • असम चुनाव के लिए JMM की नई स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, सुप्रीयो भट्टाचार्य समेत कई बड़े नाम शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.