Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी

    March 20, 2026

    Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर

    March 20, 2026

    दानापुर में युवक की बेरहमी से हत्या: बहन की शादी में आया था घर, लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

    March 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»जमशेदपुर में मॉब जस्टिस का कहर: चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल
    Breaking News

    जमशेदपुर में मॉब जस्टिस का कहर: चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल

    AdminBy AdminMarch 20, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के कानू भट्टा इलाके में भीड़ तंत्र (माब जस्टिस) का खौफनाक चेहरा सामने आया है। यहां चोरी के संदेह में एक घर में घुसे युवक को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ दबोच लिया।

    भीड़ ने उसे पुलिस के हवाले करने के बजाय कानून अपने हाथ में लिया और एक खंभे से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस अमानवीय घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    चोरी के इरादे से एक मकान में दाखिल

    कानू भट्टा में एक संदिग्ध युवक चोरी के इरादे से एक मकान में दाखिल हुआ था। आहट होने पर परिवार और पड़ोसियों की नींद खुल गई और उन्होंने उसे घेर लिया। खुद को फंसता देख युवक ने मौके से भागने की भरपूर कोशिश की, लेकिन भीड़ के आगे उसकी एक न चली।

    आक्रोशित लोगों ने उसे बीच सड़क एक खंभे से बांध दिया और लात-घूंसों से जमकर पीटा। वायरल हो रहे वीडियो में भीड़ द्वारा युवक के साथ की जा रही मारपीट साफ तौर पर देखी जा सकती है।

    युवक ने थाने पहुंचकर कोई लिखित शिकायत नहीं दी

    इस बाबत सिदगोड़ा थाना प्रभारी मो. कैफ ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिल चुकी है। हालांकि, अब तक न तो मकान मालिक ने और न ही मारपीट के शिकार युवक ने थाने पहुंचकर कोई लिखित शिकायत दी है।

    इसके बावजूद पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक कोई पेशेवर चोर हो सकता है।

    गांजे का अवैध कारोबार संचालित

    स्थानीय सूत्रों की मानें तो जिस मकान में युवक घुसा था, वह पंचम भुइयां का है। इलाके में दबी जुबान में चर्चा है कि इस घर से कथित तौर पर गांजे का अवैध कारोबार संचालित होता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

    इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि यदि युवक चोर था, तो उसे पुलिस के हवाले क्यों नहीं किया गया? भीड़ को किसी की भी पिटाई करने का अधिकार आखिर किसने दिया? फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी

    March 20, 2026

    Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर

    March 20, 2026

    दानापुर में युवक की बेरहमी से हत्या: बहन की शादी में आया था घर, लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

    March 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    • दानापुर में युवक की बेरहमी से हत्या: बहन की शादी में आया था घर, लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला
    • जमशेदपुर में मॉब जस्टिस का कहर: चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल
    • Koylanchal Samvad e-paper | 20th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 20th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.