Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद में भयानक सड़क हादसा: कोलकाता से लौट रही वैन ने खड़ी ट्रक को मारी टक्कर, युवक की मौत

    February 17, 2026

    CM भगवंत मान के इलाज वाले अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, मोहाली में हड़कंप

    February 17, 2026

    कटिहार में भीषण आग से 300 दुकानें राख, 7 करोड़ का नुकसान!

    February 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»CM भगवंत मान के इलाज वाले अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, मोहाली में हड़कंप
    Breaking News

    CM भगवंत मान के इलाज वाले अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, मोहाली में हड़कंप

    AdminBy AdminFebruary 17, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मोहाली के कई निजी और सरकारी स्कूलों को मंगलवार सुबह एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई है। ईमेल में स्कूलों के साथ-साथ फोर्टिस अस्पताल मोहाली को भी निशाना बनाने की बात लिखी गई है। इसी अस्पताल में मुख्यमंत्री भगवंत मान उपचाराधीन हैं, जिसके चलते सुरक्षा पहले से कड़ी थी।

    धमकी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। एहतियातन सभी स्कूलों में तत्काल छुट्टी घोषित कर दी गई। जो बच्चे स्कूल पहुंच चुके थे, उन्हें अभिभावकों को सूचना देकर वापस भेजा गया। स्कूल बसों को भी बीच रास्ते से लौटाया गया। स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को संदेश भेजकर बच्चों को सुरक्षित घर ले जाने की अपील की गई।

    दूसरी ओर पुलिस ने सभी संदिग्ध स्थानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बम निरोधक दस्ते, स्निफर डॉग स्क्वॉड, एंबुलेंस और भारी पुलिस बल को स्कूलों व अस्पताल परिसर में तैनात किया गया है। फोर्टिस अस्पताल में भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर हर आने-जाने वाले व्यक्ति की जांच की जा रही है।

    बताया जा रहा है कि ईमेल कथित तौर पर ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ के नाम से भेजा गया है, जिसमें स्कूल बंद रखने और बच्चों को सुरक्षित रखने की चेतावनी दी गई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभी तक किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

    पुलिस साइबर सेल की टीम ईमेल की तकनीकी जांच में जुट गई है और भेजने वाले की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    धनबाद में भयानक सड़क हादसा: कोलकाता से लौट रही वैन ने खड़ी ट्रक को मारी टक्कर, युवक की मौत

    February 17, 2026

    CBSE का बड़ा ऐलान: 10वीं में पहली बोर्ड परीक्षा अनिवार्य, 3 विषयों में गैरहाजिरी पर ‘अनिवार्य पुनरावृत्ति’

    February 16, 2026

    राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट, 7 की मौत, 2 अब भी फंसे

    February 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • धनबाद में भयानक सड़क हादसा: कोलकाता से लौट रही वैन ने खड़ी ट्रक को मारी टक्कर, युवक की मौत
    • CM भगवंत मान के इलाज वाले अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, मोहाली में हड़कंप
    • कटिहार में भीषण आग से 300 दुकानें राख, 7 करोड़ का नुकसान!
    • Koylanchal Samvad e-paper | 17th Feb | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 17th Feb | Ranchi
    • CBSE का बड़ा ऐलान: 10वीं में पहली बोर्ड परीक्षा अनिवार्य, 3 विषयों में गैरहाजिरी पर ‘अनिवार्य पुनरावृत्ति’
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.