Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची के मौसम को लेकर RED Alert जारी, ज़िला प्रशासन ने जारी किया दिशा निर्देश

    June 18, 2025

    अब जन्मतिथि के प्रमाण के तौर पर मान्य नहीं होगा आधार कार्ड, झारखंड सरकार का बड़ा फैसला

    June 18, 2025

    झारखंड में आखिर कब शुरू होगी खुदरा शराब की बिक्री, 1 माह पहले ही मिल चुकी है मंजूरी

    June 18, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड में मानसून का आगमन, शुरू हुई झमाझम बारिश, जिले में ALERT जारी
    Breaking News

    झारखंड में मानसून का आगमन, शुरू हुई झमाझम बारिश, जिले में ALERT जारी

    AdminBy AdminJune 18, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Heavy Rain Alert : झारखंड में मानसून का आगमन हो गया है. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण राज्य के सभी जिलों में कल मंगलवार को झमाझम बारिश हुई. कई जगहों पर रात भर बारिश होती रही. वहीं आज सुबह से ही राजधानी रांची समेत विभिन्न इलाकों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है. इधर मौसम विभाग ने 18 जून से 21 जून तक झारखंड के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश की संभावना जतायी है. इसे लेकर कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.

    मानसून के पहले दिन हुई अच्छी बारिश

    संताल परगना के रास्ते मानसून पाकुड़ और साहिबगंज जिले से राज्य में प्रवेश किया. अब लगभग पूरे राज्य को यह कवर कर चुका है. गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग और कोडरमा में 1-2 दिन में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जायेगा. राज्य के कई हिस्सों में मानसून के पहले दिन अच्छी बारिश हुई. सिमडेगा में 55 मिमी, चाईबासा में 20 मिमी, बोकारो में 3 मिमी, मेदिनीनगर में 0.5 मिमी, जमशेदपुर में 9 मिमी और रांची में 10 मिमी बारिश दर्ज की गयी.

    रांची में भारी बारिश की चेतावनी

    मौसम विज्ञान केंद्र ने रांची के लिए 19 जून की सुबह 08.30 बजे से 20 जून की सुबह 08.30 बजे तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है. इसे लेकर जिला प्रशासन भी नजर बनाये हुए है. प्रशासन ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने का अनुरोध किया है. सड़कों पर जलजमाव की स्थिति में सावधानी बरतने और निचले इलाकों से दूरी बनाने के लिए कहा गया है. प्रशासन ने सलाह दी है कि बिजली उपकरणों का उपयोग सावधानी से करें. बिजली आपूर्ति बाधित होने पर स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची के मौसम को लेकर RED Alert जारी, ज़िला प्रशासन ने जारी किया दिशा निर्देश

    June 18, 2025

    अब जन्मतिथि के प्रमाण के तौर पर मान्य नहीं होगा आधार कार्ड, झारखंड सरकार का बड़ा फैसला

    June 18, 2025

    झारखंड में आखिर कब शुरू होगी खुदरा शराब की बिक्री, 1 माह पहले ही मिल चुकी है मंजूरी

    June 18, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • रांची के मौसम को लेकर RED Alert जारी, ज़िला प्रशासन ने जारी किया दिशा निर्देश
    • अब जन्मतिथि के प्रमाण के तौर पर मान्य नहीं होगा आधार कार्ड, झारखंड सरकार का बड़ा फैसला
    • झारखंड में आखिर कब शुरू होगी खुदरा शराब की बिक्री, 1 माह पहले ही मिल चुकी है मंजूरी
    • झारखंड में मानसून का आगमन, शुरू हुई झमाझम बारिश, जिले में ALERT जारी
    • झारखण्ड शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व IAS अधिकारी अमित प्रकाश को ACB ने किया गिरफ्तार
    • पाकुड़ अंचल निरीक्षक के घर पर हुई भीषण डकैती, नगद और जेवरात की लूट, जांच में जुटी पुलिस
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.