Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026

    तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर

    March 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»31 मई तक केरल पहुंच रहा है मॉनसून, झारखंड-बिहार में 13-18 जून तक दस्तक
    Breaking News

    31 मई तक केरल पहुंच रहा है मॉनसून, झारखंड-बिहार में 13-18 जून तक दस्तक

    AdminBy AdminMay 16, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    भारतीय मौसम विभाग ने देश में मॉनसून के सक्रिय होने की तिथियां जारी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार 31 मई तक मॉनसून केरल पहुंच रहा है। इसके बाद मॉनसून धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा और पूरे देश में पूर्व की घोषणा के अनुसार सामान्य बारिश करायेगा। जहां तक झारखंड और बिहार मे मॉनसून के पहुंचने की बात तो अभी से करीब एक महीने इन्तजार करना होगा। झारखंड और बिहार में 13 से 18 मई के बीच मॉनसून के पहुंचने का अनुमान जताया गया है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 31 मई के आसपास केरल में दस्तक देगा। इसका मतलब हुआ कि मॉनसून का भारत मे प्रवेश सही समय पर हो रहा है। इसके बाद यह उत्तर की ओर बढ़ेगा और 15 जुलाई के आसपास पूरे देश को कवर कर लेगा।

    दक्षिण एशिया के मौसम पर नजर रखने वाला ‘साउथ एशियन क्लाइमेट आउटलुक फोरम’ (एसएएससीओएफ) ने भी 2024 के मॉनसून का पूर्वानुमान जारी किया था। एसएएससीओएफ के अनुसार दक्षिण एशिया के उत्तरी, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है। इसका कारण उसने अल नीनो का प्रभाव बताया है।

    फोरम के अनुसार, वर्तमान में अल नीनो की स्थितियां बनी हुई हैं। जिससे चार महीने के मॉनसून सीजन के पहले दो महीने यानी जून-जुलाई के दौरान अल नीनो की स्थिति तटस्थ रहेगी। उसके बाद के दो महीने यानी अगस्त-सितंबर के दौरान ला नीना की अनुकूल स्थिति बनेगी जिससे सामान्य वर्षा होगी।

    बता दें कि भारत मौसम विभाग देश में पहले ही सामान्य से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान जता चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, भारत में दीर्घकालिक औसत (एलपीए) की 106 फीसदी बारिश होगी। आईएमडी ने यह भी कहा था कि चार महीने के सीजन के बाद के दो महीने (अगस्त-सितंबर) में अधिक वर्षा होगी, क्योंकि तब ला नीना की अनुकूल स्थितियां बनेंगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026

    तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर

    March 20, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    • दानापुर में युवक की बेरहमी से हत्या: बहन की शादी में आया था घर, लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.