Dhanbad : धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदामडीह रिवर साइड सुदामडीह भोजूडीह नया पुल समीप सूर्य मंदिर घाट समीप टहलने निकली 70 वर्षीय महिला सुखिया बानो का पैर फिसल गया. जिससे वो नदी में गिर गयी. स्थानीय लोगों के द्वारा महिला को बचाने की कोशिश की गयी, लेकिन महिला नदी के तेज बहाव में बह गयी. महिला का शव सेल चासनाला के सेंड प्लाट पलटुन के पास मिला.
महिला के दामाद शाहनवाज ने बताया कि लगभग 5 साल से मेरी सास मेरे साथ रह रही थी. वो आज सुबह करीब 5:30 बजे मॉर्निंग वाक के लिए निकली थी. जहां पैर धोने के क्रम में महिला नदी में गिर गयी.
सूचना पाकर सुदामडीह पुलिस और पाथरडीह पुलिस ने संयुक्त रूप से शव को नदी से निकाला. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

