जमशेदपुर में करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मुसाबनी थाना क्षेत्र के सिपाही लाइन के आवास में मां बासो सोरेन और उसकी बेटी मालती सोरेन रहती थी। संभावना है कि सुबह-सुबह 65 वर्षीय बासो सोरेन नहा कर कपड़ा सूखने के लिए देने गयी। जिस तार पर कपड़े सूखने के लिए दी उसमें करंट आ रहा था। करंट लगने से महिला छटपटाने लगी। मां को तड़पता देख बचाने के लिए बेटी गई। करंट ने उसे भी अपने आगोश में ले लिया। थोड़ी ही देर में मां-बेटी की मौत हो गई।
आसपास के लोग आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे। आनन-फानन में बिजली कटाई गई। लोगों ने घटना की सूचना मुसाबनी थाना को दी। जानकारी मिलते ही थाना के एएसआई मृत्युंजय पांडेय घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा तैयार कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेजवाया।

