Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी! अलर्ट मोड में बम स्क्वॉड और पुलिस

    February 12, 2026

    पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 24 घंटे में दूसरी बार हड़कंप!

    February 12, 2026

    पलामू प्रमंडल को एक साल बाद मिला स्थायी आयुक्त, कुमुद सहाय की एंट्री से बढ़ी उम्मीदें

    February 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»‘कैप्टन कूल’ ट्रेडमार्क से DHONI को क्या फायदा होगा? क्रिकेटर ने उठाया ये बड़ा कदम
    Breaking News

    ‘कैप्टन कूल’ ट्रेडमार्क से DHONI को क्या फायदा होगा? क्रिकेटर ने उठाया ये बड़ा कदम

    AdminBy AdminJune 30, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी को शांत नेतृत्व शैली के लिए दुनियाभर में ‘कैप्टन कूल’ के नाम से जाना जाता है, अब इस उपनाम को कानूनी रूप से अपने नाम कराने में सफल हो गए हैं। धोनी ने हाल ही में ‘Captain Cool’ नाम को ट्रेडमार्क कराने के लिए आवेदन दिया था, जिसे आधिकारिक तौर पर स्वीकृति मिल चुकी है।

    धोनी ने यह ट्रेडमार्क क्लास 41 के तहत रजिस्टर कराया है, जो कि खेल प्रशिक्षण, कोचिंग सेवाएं और ट्रेनिंग सुविधाओं जैसी गतिविधियों से संबंधित है। अब कोई और व्यक्ति इस नाम का व्यावसायिक उपयोग नहीं कर सकेगा, जिससे धोनी की ब्रांड वैल्यू को और मजबूती मिलेगी।

    धोनी की वकील मानसी अग्रवाल के अनुसार यह कदम धोनी की पर्सनल ब्रांडिंग को सुरक्षित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। आवेदन पर एक आपत्ति भी दर्ज की गई थी, जिसका तर्क था कि यह नाम पहले से ट्रेडमार्क रजिस्टर्ड है। लेकिन धोनी की ओर से दलील दी गई कि यह उपनाम वर्षों से उनकी पहचान का हिस्सा रहा है।

    मीडिया, फैन्स और आम जनता वर्षों से महेंद्र सिंह धोनी को इसी नाम से पहचानते हैं। यही नहीं, क्रिकेट के मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक, ‘कैप्टन कूल’ नाम अब धोनी की छवि का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है। यही कारण रहा कि रजिस्ट्रेशन पर आई आपत्ति को खारिज कर दिया गया।

    अब क्या होगा Dhoni के इस ट्रेडमार्क से?

    इस ट्रेडमार्क के जरिए धोनी ने अपने नाम और पहचान को कानूनी सुरक्षा प्रदान कर दी है। अब कोई अन्य व्यक्ति या संस्था इस नाम का इस्तेमाल कमर्शियल रूप से नहीं कर सकेगी। यह न केवल धोनी के ब्रांड को मजबूत करेगा, बल्कि स्पोर्ट्स मार्केटिंग में भी एक मिसाल कायम करेगा कि खिलाड़ी अपने नाम और पहचान को किस तरह सुरक्षित कर सकते हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी! अलर्ट मोड में बम स्क्वॉड और पुलिस

    February 12, 2026

    पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 24 घंटे में दूसरी बार हड़कंप!

    February 12, 2026

    पलामू प्रमंडल को एक साल बाद मिला स्थायी आयुक्त, कुमुद सहाय की एंट्री से बढ़ी उम्मीदें

    February 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी! अलर्ट मोड में बम स्क्वॉड और पुलिस
    • पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 24 घंटे में दूसरी बार हड़कंप!
    • पलामू प्रमंडल को एक साल बाद मिला स्थायी आयुक्त, कुमुद सहाय की एंट्री से बढ़ी उम्मीदें
    • Instagram के प्यार में 1400KM दूर भागी 3 बच्चों की मां, पहुंची तो निकला दिहाड़ी मजदूर!
    • डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स
    • पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.