Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम: अप्रैल से शुरू होगी SIR

    March 3, 2026

    कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण और कब खत्म होगा सूतक काल, चंद्र ग्रहण से पहले जरूर कर लें ये काम

    March 3, 2026

    होली के नाम पर हैवानियत! हरियाणा में भैंस के साथ अमानवीय हरकत, वीडियो वायरल

    March 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»12 फरवरी को देशभर में बिजली संकट? पावर इंजीनियर्स ने हड़ताल का ऐलान
    Breaking News

    12 फरवरी को देशभर में बिजली संकट? पावर इंजीनियर्स ने हड़ताल का ऐलान

    AdminBy AdminJanuary 28, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    देशभर के राज्य विद्युत निगमों, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए), दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) और भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में कार्यरत बिजली अभियंताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले आल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन ने बिजली क्षेत्र के निजीकरण और प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के खिलाफ 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है।

    फेडरेशन का दावा है कि यदि सरकार ने अपने रुख में बदलाव नहीं किया तो इस हड़ताल के कारण देशभर में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इस संबंध में फेडरेशन ने केंद्र सरकार को औपचारिक नोटिस सौंप दिया है।

    हड़ताल की घोषणा करते हुए फेडरेशन के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे ने कहा कि यह आंदोलन लाखों बिजली अभियंताओं और कर्मचारियों के गहरे असंतोष और चिंता की अभिव्यक्ति है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां सार्वजनिक बिजली क्षेत्र को क्रमशः कमजोर कर रही हैं।

    दुबे ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि संसद के बजट सत्र के दौरान इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 को पेश किया गया तो देशभर के बिजली कर्मचारी ‘लाइटनिंग एक्शन’ के तहत कार्यस्थल छोड़कर व्यापक जन आंदोलन शुरू करेंगे।

    सस्ती बिजली और संघीय ढांचे पर हमला

    चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे ने कहा कि बिजली देश की अर्थव्यवस्था, कृषि, उद्योग और ग्रामीण जीवन की रीढ़ है। उनके अनुसार इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल 2025 और राष्ट्रीय विद्युत नीति 2026 सस्ती बिजली, सार्वजनिक स्वामित्व, संघीय ढांचे और राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा पर सीधा हमला हैं। उन्होंने वितरण क्षेत्र में मल्टी लाइसेंसिंग, जबरन स्मार्ट मीटरिंग, ट्रांसमिशन में पीपीपी और टीबीसीबी माडल, संचालन के आउटसोर्सिंग तथा नौकरियों के ठेकेदारीकरण को बिजली व्यवस्था के लिए घातक बताया।

    फेडरेशन ने इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 को तत्काल वापस लेने, राष्ट्रीय विद्युत नीति को निरस्त करने और बिजली निगमों के निजीकरण पर पूर्ण विराम लगाने की मांग की है। इसके साथ ही स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग योजना वापस लेने, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती, पुरानी पेंशन योजना की बहाली और संघीय ढांचे पर केंद्र के कथित दबाव को रोकने की भी मांग उठाई गई है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम: अप्रैल से शुरू होगी SIR

    March 3, 2026

    कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण और कब खत्म होगा सूतक काल, चंद्र ग्रहण से पहले जरूर कर लें ये काम

    March 3, 2026

    होली के नाम पर हैवानियत! हरियाणा में भैंस के साथ अमानवीय हरकत, वीडियो वायरल

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम: अप्रैल से शुरू होगी SIR
    • कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण और कब खत्म होगा सूतक काल, चंद्र ग्रहण से पहले जरूर कर लें ये काम
    • होली के नाम पर हैवानियत! हरियाणा में भैंस के साथ अमानवीय हरकत, वीडियो वायरल
    • रांची में मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई
    • पूर्व केंद्रीय मंत्री के बॉडीगार्ड रह चुके रिटायर्ड ASI पर ACB का शिकंजा
    • Koylanchal Samvad e-paper | 3rd March | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.