Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची–लोहरदगा रेल लाइन पर संकट! पुल में दरार, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें डायवर्ट

    March 7, 2026

    पलामू में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 4 एकड़ फसल पुलिस ने की नष्ट

    March 7, 2026

    नेपाल में 47 सीटों के नतीजे घोषित, बालेन शाह जीत के करीब

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»1 करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन ढेर, AK-47 से लैस तीन माओवादी मारे गए
    Breaking News

    1 करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन ढेर, AK-47 से लैस तीन माओवादी मारे गए

    AdminBy AdminSeptember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Home » Jharkhand Naxalite Encounter : झारखंड में बड़ा ऑपरेशन : 1 करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन ढेर, AK-47 से लैस तीन माओवादी मारे गए : Jharkhand Maoist Encounter
    Top Leadक्राइमझारखण्डहजारीबाग

    Jharkhand Naxalite Encounter : झारखंड में बड़ा ऑपरेशन : 1 करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन ढेर, AK-47 से लैस तीन माओवादी मारे गए : Jharkhand Maoist Encounter

    written by Rakesh Pandey September 15, 2025
    Jharkhand Maoist Encounter
    WhatsApp GroupJoin Now
    Telegram GroupJoin Now
    InstagramFollow Now

    रांची/हजारीबाग : झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी। हजारीबाग के गिरहोर थाना क्षेत्र के पनतीतरी जंगल में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन ढेर कर दिया गया। उसके साथ दो अन्य कुख्यात नक्सली भी ढेर हुए हैं। सोमवार सुबह करीब 6 बजे शुरू हुए इस ऑपरेशन में कोबरा कमांडो, गिरिडीह और हजारीबाग की जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया। खुफिया सूचना मिली थी कि सहदेव सोरेन अपनी टीम के साथ किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहा है। इसी सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जो घातक मुठभेड़ में तब्दील हो गया।

    ऑपरेशन की पूरी रणनीति

    सोमवार सुबह लगभग 6 बजे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की कोबरा यूनिट, गिरिडीह और हजारीबाग पुलिस के संयुक्त अभियान दल ने गुप्त सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इनपुट था कि सहदेव सोरेन अपने दस्ते के साथ किसी बड़ी नक्सली वारदात की योजना बना रहा है।

    सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों की माओवादियों से सीधी मुठभेड़ हो गई। करीब एक घंटे तक गोलियों का जबरदस्त आदान-प्रदान हुआ। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें तीन माओवादियों के शव बरामद हुए।

    मारे गए नक्सलियों की पहचान

    सुरक्षा बलों द्वारा की गई पहचान में एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरेन की पुष्टि हुई है। इसके अलावा जिन दो अन्य माओवादियों के शव मिले हैं, उनमें से एक की पहचान 25 लाख के इनामी रघुनाथ हेम्ब्रम और दूसरे की पहचान 10 लाख के इनामी बिरसेन गंझू के रूप में हुई है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची–लोहरदगा रेल लाइन पर संकट! पुल में दरार, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें डायवर्ट

    March 7, 2026

    पलामू में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 4 एकड़ फसल पुलिस ने की नष्ट

    March 7, 2026

    नेपाल में 47 सीटों के नतीजे घोषित, बालेन शाह जीत के करीब

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची–लोहरदगा रेल लाइन पर संकट! पुल में दरार, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें डायवर्ट
    • पलामू में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 4 एकड़ फसल पुलिस ने की नष्ट
    • नेपाल में 47 सीटों के नतीजे घोषित, बालेन शाह जीत के करीब
    • झारखंड पुलिस के लिए नया निर्देश, 9 मार्च से लागू होगी समर यूनिफॉर्म
    • किसी के पिता दर्जी, किसी के पोस्टमास्टर… झारखंड के इन बच्चों ने UPSC में रच दिया इतिहास
    • झारखंड ओलिंपियाड परीक्षा: 5 विषयों से पूछे जाएंगे सवाल, जानिए कब होंगे एग्जाम ?
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.