झारखंड के चाईबासा जिले में नक्सल विरोधी अभियान को लेकर एक बड़ी सफलता मिली है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता के समक्ष 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। चाईबासा स्थित पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सरकार की पुनर्वास नीति की सफलता और पुलिस की लगातार कार्रवाई का परिणाम माना जा रहा है। राज्य में बड़े पैमाने पर आईपीएस के तबादले के बाद यह पहली सरेंडर है, जिसमें नक्सलियों ने अपने हथियार डाल दिए है। इसमें 6 पुरुष और 4 महिला नक्सली है। इस मौके पर झारखंड सीआरपीएफ आईजी साकेत सिंह, आईजी अभियान माइकल एस राज, आईजी एसटीएफ अनूप बिरथरे, डीआईजी कोल्हान अनुरंजन किसफोटटा, चाईबासा एसपी अमित रेणु सहित कई तमाम पदाधिकारी मौजूद है।