Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी दिया इस्तीफा
    Breaking News

    नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी दिया इस्तीफा

    AdminBy AdminSeptember 9, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Gen-Z के आंदोलन में नेपाल की पूरी सत्ता उखड़ गई है. मंगलवार, 9 सितंबर को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद अब राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी रिजाइन कर दिया है. तकरीबन 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाने के बाद नेपाल में युवा सड़कों पर उतर आए थे. सोमवार को पुलिस की गोली लगने से 19 प्रदर्शनकारियों की मौत ने मामला और बिगाड़ दिया.

    इससे आक्रोशित आंदोलनकारी युवाओं ने पीएम ओली के सोशल मीडिया बैन वापस लिए जाने के फैसले को भी दरकिनार कर दिया. वे संसद भवन तक पहुंच गए और उसे आग लगा दी. राष्ट्रपति पौडेल के निजी आवास पर भी आगजनी की गई. इतना ही नहीं, वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को सड़क पर भीड़ ने दौड़ा दिया. एक प्रदर्शनकारी ने उन्हें लात भी मारी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. ओली सरकार में उपप्रधानमंत्री रहे प्रकाशमान सिंह के घर और गाड़ी में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी और चुन-चुन कर नेताओं और मंत्रियों के घर पर हमले शुरू कर दिए.

    इससे पहले आंदोलन की उग्रता को देखते हुए सबसे पहले गृह मंत्री रमेश लेखक, कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल और जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव ने इस्तीफा दिया था. बाद में यह सिलसिला प्रधानमंत्री और फिर राष्ट्रपति तक पहुंच गया.

    कब-क्या हुआ

    केपी शर्मा ओली की सरकार ने 4 सितंबर को नेपाल में फेसबुक, ट्विटर और वाट्सएप समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया था. इसके बाद 8 सितंबर को नेपाल में जेन-जी प्रोटेस्ट शुरू हो गए. काठमांडू की सड़कों पर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे तो प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी. जिसके जवाब में प्रदर्शन करने वाले लड़कों ने सरकारी भवनों में तोड़फोड़ की कोशिश की. बेकाबू भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिसकर्मियों ने गोलियां चलाईं, जिनमें 19 लोगों की मौत हो गई.

    इसके बाद से आंदोलन और ज्यादा हिंसक हो गया. मंगलवार 9 सितंबर को विरोध प्रदर्शन के दबाव में केपी शर्मा ओली के मंत्रियों ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया. दोपहर तक खुद प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया, जिसे पौडेल ने स्वीकार कर लिया और अगले मंत्रिपरिषद के गठन तक निवर्तमान मंत्रिपरिषद को कार्य करते रहने का आदेश दिया. इसके कुछ ही घंटों बाद अब रामचंद्र पौडेल ने भी राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    • रांची में सनसनी! धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव
    • गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 9th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.