Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार

    March 11, 2026

    झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित

    March 11, 2026

    झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»पटना में नया एयरपोर्ट, पहलगाम के पीड़ितों से मुलाकात… पीएम मोदी का ताबड़तोड़ एक्शन
    Breaking News

    पटना में नया एयरपोर्ट, पहलगाम के पीड़ितों से मुलाकात… पीएम मोदी का ताबड़तोड़ एक्शन

    AdminBy AdminMay 28, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी से पाकिस्तान को चुनौती देते हुए कहा था… ‘आतंक के अड्डों को धूल में मिला देंगे.’ अब जब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिये इस संकल्प को जमीन पर उतार दिया गया है, प्रधानमंत्री उसी बिहार की धरती पर एक विजयी संदेश के साथ लौट रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई से दो दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे. यहां वे आतंकवाद के खिलाफ भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर लोगों को एक बार फिर बड़ा संदेश दे सकते हैं.

    प्रधानमंत्री का यह दौरा बेहद व्यस्त रहने वाला है, जिसमें वे कई राज्यों में रैलियां करेंगे, रोड शो करेंगे और उन परिवारों से मिलेंगे जिन्होंने आतंक की कीमत चुकाई है. इस दौरान वे आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना के पराक्रम से लोगों को रूबरू कराएंगे.

    प्रधानमंत्री मोदी 29 मई की सुबह 10:45 बजे सिक्किम पहुंचेंगे, जहां वे पल्लजोर स्टेडियम में सिक्किम राज्य दिवस के अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद दोपहर में वे पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार पहुंचेंगे, जहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

    प्रधानमंत्री शाम को वापस पटना लौट आएंगे. वे करीब 5 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही एक जनसभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद बीजेपी मुख्यालय तक एक विशाल रोड शो करेंगे, जो एक घंटे से अधिक चल सकता है.

    प्रधानमंत्री मोदी उस रात पटना में ही रुकेंगे और अगले दिन सुबह वे बिहार के बख्तियारपुर के लिए रवाना ह जाएंगे. पीएम मोदी वहां एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. माना जा रहा है कि बिहार में होने वाली इस रैली से प्रधानमंत्री ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर एक बड़ा संदेश देंगे. बिहार में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, और यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

    इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी 30 मई की दोपहर उत्तर प्रदेश के कानपुर जाएंगे, जहां वे पहलगाम हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात करेंगे. वे कानपुर के सीएसए ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

    प्रधानमंत्री मोदी 31 मई को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अन्य जनसभा को संबोधित करेंगे. यह सभा खासतौर पर महिलाओं के लिए आयोजित की जा रही है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर यह आयोजन खास महत्व रखता है.

    प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा जहां आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति को दर्शाता है, वहीं आने वाले चुनावों को देखते हुए यह राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार

    March 11, 2026

    झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित

    March 11, 2026

    झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    • झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ
    • JSSC CGL पेपर लीक: CID ने छात्र नेता कुणाल सिंह को भेजा समन, गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई
    • झारखंड-पश्चिम बंगाल में रेलवे का नया अध्याय: 2 चौथी लाइन परियोजनाओं को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी
    • दुबई एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, भारतीय नागरिक घायल, खाड़ी देशों में बढ़ा खतरा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.