Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Aragoda Chowk Ranchi में Liquor Bar की License Suspended: SSP की रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन

    December 12, 2025

    यात्रियों के लिए अलर्ट: रांची–सासाराम इंटरसिटी अब पिस्का स्टेशन से होगी संचालित

    December 12, 2025

    झारखंड में शीतलहर का कहर: रांची सहित कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे

    December 12, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»बिहार BJP विधायक दल की बैठक समाप्त, सम्राट चौधरी बने नेता; विजय सिन्हा उपनेता चुने गए
    Breaking News

    बिहार BJP विधायक दल की बैठक समाप्त, सम्राट चौधरी बने नेता; विजय सिन्हा उपनेता चुने गए

    AdminBy AdminNovember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Samrat Choudhary, Vijay Sinha, Nitish Kumar, BJP Bihar, JDU Bihar, NDA Bihar, Bihar Vidhan Sabha, Bihar Oath Ceremony, Patna News, Political Update, Latest News Bihar, BJP Legislative Party, NDA Meeting
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पटना: बिहार में सरकार गठन से पहले बैठकों का दौर लगातार जारी है। जदयू की बैठक के बाद अब बीजेपी विधायक दल की बैठक भी संपन्न हुई, जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पटना स्थित बीजेपी मुख्यालय के अटल सभागार में आयोजित बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। वहीं विजय कुमार सिन्हा को उपनेता की जिम्मेदारी सौंपी गई।

    सम्राट चौधरी बोले — “ज़िम्मेदारी बड़ी, बिहार की प्रगति हमारा लक्ष्य”

    विधायक दल का नेता बनाए जाने के बाद सम्राट चौधरी ने पार्टी के प्रति आभार जताते हुए कहा—
    “पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उसके लिए धन्यवाद। हम बिहार की प्रगति और जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

    वहीं उपनेता चुने जाने के बाद विजय सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

    “यह जोड़ी फिट भी, हिट भी” — केशव प्रसाद मौर्य

    बैठक में मौजूद केंद्रीय पर्यवेक्षक और यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा—
    “सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की जोड़ी फिट भी है और हिट भी। हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद अब बिहार में भी बीजेपी आगे के लिए तैयार है।”

    जदयू विधायक दल ने नीतीश कुमार को चुना नेता

    इससे पहले मुख्यमंत्री आवास पर हुई जदयू विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुना गया।
    अब दोपहर 3 बजे एनडीए की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें 202 नवनिर्वाचित विधायक शामिल होंगे। इस बैठक में नीतीश कुमार को NDA विधायक दल का नेता चुना जाएगा और इसके बाद वे अपने सहयोगियों के साथ राजभवन जाकर सरकार गठन का दावा पेश करेंगे।

    20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह

    कल, 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा, जहां नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ दो डिप्टी सीएम सहित लगभग 20 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

    इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

    Bihar Oath Ceremony Bihar Vidhan Sabha BJP Bihar BJP Legislative Party JDU Bihar Latest News Bihar NDA Bihar NDA Meeting NITISH KUMAR Patna News Political Update Samrat Choudhary Vijay Sinha
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    Aragoda Chowk Ranchi में Liquor Bar की License Suspended: SSP की रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन

    December 12, 2025

    यात्रियों के लिए अलर्ट: रांची–सासाराम इंटरसिटी अब पिस्का स्टेशन से होगी संचालित

    December 12, 2025

    झारखंड में शीतलहर का कहर: रांची सहित कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे

    December 12, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Aragoda Chowk Ranchi में Liquor Bar की License Suspended: SSP की रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन
    • यात्रियों के लिए अलर्ट: रांची–सासाराम इंटरसिटी अब पिस्का स्टेशन से होगी संचालित
    • झारखंड में शीतलहर का कहर: रांची सहित कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे
    • ED ने यूपी, झारखंड, गुजरात के 25 स्थानों पर की छापेमारी, कोडीन सिरप रैकेट मामले में 67 आरोपियों पर ECIR दर्ज
    • धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई: कई कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
    • Koylanchal Samvad e-paper | 12th Dec | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.