झारखंड राज्य को जल्द एक और नई ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है,यह ट्रेन झारखंड के गोड्डा से राजस्थान के दौराई तक चलेगी। इस ट्रेन की स्वीकृति रेल मंत्रालय ने दी है। इस ट्रेन के चलने से झारखंड, खासकर संथाल परगना के लोगों को सीधे उत्तर भारत और पश्चिम भारत तक बेहतर रेल संपर्क मिल सकेगा। यह नई सुविधा न केवल यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाएगी, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी रफ्तार देगी। इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया के माध्यम से गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने दी है।
रेलवे के द्वारा मिली समय के अनुसार दौराई से गाड़ी संख्या 19603 दौराई- गोड्डा एक्सप्रेस शाम के 3.30 में प्रत्येक रविवार को प्रस्थान करेगी। सोमवार को रात के 10.30 मिनट मे गोडडा पहुंचेगी। वही गोड्डा से गाड़ी संख्या 19604 गोड्डा –दौराई अजमेर एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को सुबह 5 बजे रवाना होगी।गुरुवार की शाम का 5.20 मिनट में दौराई पहुंचेगी।
रेलवे ने इस ट्रेन का मार्ग के साथ –साथ ठहराव की भी घोषणा कर दी है। यह ट्रेन पौरायाहाट, हंसडीहा,मोहनपूर, देवघर,जेसीडीह, झाझा,क्यूल, शेखपूरा, नवादा,तिलैया, गया, डेहरी ओन- सोन,सासाराम,भभूआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, चुनार, मिर्जापूर,(प्रयागराज)सुबेदारगंज,फतेहपूर,गोविंदपूरी(कानपूर), ईटावा,टुंडला,अलिगढ़ जक्शन,गाजियाबाद,दिल्ली, गुड़गांव,रेवाड़ी ,अटेली,नारनोल,नीम का थाना,रिंन्गांस, फुलेरा, किशनगढ़, और अजमेर शामिल है।