Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खेत की पहरेदारी के लिए झारखंड से आते थे 5 लोग, बलरामपुर में 6 हजार में ली थी लीज पर जमीन, उगाई दो करोड़ की अफीम

    March 13, 2026

    झारखंड में ‘SIR’ की तैयारी, BLO की हर घर पर होगी दस्तक

    March 13, 2026

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»NIRF Ranking 2025: IIT धनबाद की पोजीशन बरकरार, झारखंड के 3 कॉलेज टॉप-100 लिस्ट में शामिल
    Breaking News

    NIRF Ranking 2025: IIT धनबाद की पोजीशन बरकरार, झारखंड के 3 कॉलेज टॉप-100 लिस्ट में शामिल

    AdminBy AdminSeptember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    शिक्षा मंत्रालय की ओर से नेशनल इंस्टीट्यूशन रैंकिंग फ्रेमवर्क लिस्ट जारी हो गई है. देशभर के कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग (NIRF Ranking 2025) जारी हो गई है. नई लिस्ट में झारखंड के 3 कॉलेज टॉप 100 की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. इस साल की रैंकिंग में कई संस्थानों की स्थिति बेहतर हुई है तो कुछ की रैंकिंग में गिरावट भी दर्ज की गई है.

    NIRF Ranking 2025 में IIT धनबाद की रैंकिंग

    इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) धनबाद ने अपनी स्थिरता बनाए रखी है. पिछले साल की तरह इस बार भी IIT धनबाद को 35वां स्थान मिला है. लगातार दो साल तक एक जैसी रैंक हासिल करना इस संस्थान की गुणवत्ता और निरंतर प्रदर्शन को दर्शाता है. देशभर के छात्रों के बीच IIT धनबाद इंजीनियरिंग और रिसर्च के लिए एक प्रमुख विकल्प बना हुआ है.

    BIT मेसरा की रैंकिंग में गिरावट

    बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT Mesra) की रैंकिंग में इस बार मामूली गिरावट दर्ज की गई है. पिछले साल जहां यह संस्थान 48वें स्थान पर था, वहीं 2025 की लिस्ट में इसे 51वीं रैंक मिली है. हालांकि टॉप 100 में शामिल रहना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन लगातार प्रतिस्पर्धा के बीच BIT मेसरा को आने वाले वर्षों में और मेहनत करनी होगी.

    NIT जमशेदपुर की टॉप 100 में एंट्री

    इस बार की NIRF Ranking में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) जमशेदपुर के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है. पहली बार इस संस्थान ने टॉप 100 में जगह बनाई है और 82वां स्थान हासिल किया है. यह सुधार संस्थान की बढ़ती शिक्षा गुणवत्ता, फैकल्टी और रिसर्च सुविधाओं का नतीजा है.

    NIRF Ranking 2025 झारखंड के लिए उत्साहजनक साबित हुई है. जहां IIT धनबाद ने अपनी रैंक बरकरार रखी, वहीं NIT जमशेदपुर ने पहली बार टॉप 100 में एंट्री लेकर राज्य का मान बढ़ाया. हालांकि BIT मेसरा की रैंकिंग में हल्की गिरावट आई है, लेकिन यह अभी भी देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में शुमार है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    खेत की पहरेदारी के लिए झारखंड से आते थे 5 लोग, बलरामपुर में 6 हजार में ली थी लीज पर जमीन, उगाई दो करोड़ की अफीम

    March 13, 2026

    झारखंड में ‘SIR’ की तैयारी, BLO की हर घर पर होगी दस्तक

    March 13, 2026

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • खेत की पहरेदारी के लिए झारखंड से आते थे 5 लोग, बलरामपुर में 6 हजार में ली थी लीज पर जमीन, उगाई दो करोड़ की अफीम
    • झारखंड में ‘SIR’ की तैयारी, BLO की हर घर पर होगी दस्तक
    • झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप
    • अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.